The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Savarkar had physical relationship with Nathuram Godse says Congress booklet distributed in Congress Seva Dal

कांग्रेस सेवादल को बांटी गई किताब में दावा, 'सावरकर और नाथूराम गोडसे के बीच समलैंगिक संबंध थे'

किताब के कॉन्टेंट को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में ठनी.

Advertisement
pic
2 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 2 जनवरी 2020, 04:26 PM IST)
Img The Lallantop
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में एक बुकलेट बांटी गई है. इसमें आरएसएस और सावरकर को लेकर जो लिखा है उस पर विवाद हो गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल. यहां कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है. इस शिविर में एक किताब बांटी गई है. इसमें RSS और वीर सावरकर के बारे में जो लिखा है उस पर विवाद हो गया है. बीजेपी ने इस किताब के कॉन्टेंट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. वहीं कांग्रेस नेता इस किताब में लिखी बातों को सही बता रहे हैं.
क्या है इस किताब में?
किताब का नाम है 'वीर सावरकर कितने वीर? इसमें लिखा है कि सावरकर जब 12 साल के थे तब उन्होंने मस्जिद पर पत्थर फेंके थे. किताब में नाथूराम गोडसे और सावरकर के संबंधों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की गई है. इसमें लिखा है कि सावरकर अल्पसंख्यक महिलाओं से बलात्कार के लिए लोगों को उकसाते थे. ये भी लिखा है कि सावरकर ने जेल से बाहर आने के लिए अंग्रेज़ो से लिखित में माफी मांगी थी. आश्वासन दिया था कि वो दोबारा किसी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे'.
Savarkar किताब का वो हिस्सा जिसमें सावरकर के बारे में लिखा है कि नाथूराम गोडसे से उनके शारीरिक संबंध थे.

इस किताब में एक जगह लिखा है,
ब्रह्मचर्य धारण करने से पहले नाथूराम गोडसे के एक ही शारीरिक संबंध का ब्यौरा मिलता है. यह समलैंगिक संबंध थे. उनका पार्टनर था उनका राजनैतिक गुरु वीर सावरकर.
किताब के इसी पेज पर लिखा है
क्या सावरकर ने हिन्दुओं को अल्पसंख्यक महिलाओं से बलात्कार करने के लिए प्रोत्साहित किया?
इसके जवाब में लिखा है,
यह सही है. सावरकर ने बलात्कार को एक न्यायसंगत राजनैतिक हथियार बताया था. अपनी पुस्तक सिक्स ग्लोरियस एपोक्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री में जानवरों की व्यावहारिक प्रवृत्ति को जोड़ते हुए सावरकर ने व्याख्या की कि कैसे हर जानवर अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए अपनी आबादी बढ़ाना चाहता है. यहां तक कि रावण और सीता के बारे में वे कहते हैं, कि शत्रु की महिला को अगवा करने और उससे बलात्कार करने को तुम अधर्म कहते हो? ये तो परोधर्म है. महानतम कतर्व्य. उनके अनुसार हिन्दुओं के विरुद्ध मुस्लिम महिलाएं इसलिए भाग लेती हैं क्योंकि उन्हें हिन्दू पुरुषों से इसके लिए बदला लिए जाने का डर नहीं होता है. जो कि इस विकृत सोच से ग्रस्त हैं कि महिलाओं को शिष्टाचार और सम्मान देना चाहिए.
Savarkar (2) किताब का वो हिस्सा जिसमें लिखा है कि सावरकर ने हिन्दुओं को अल्पसंख्यक महिलाओं से बलात्कार करने के लिए प्रोत्साहित किया.

इस किताब में लिखी बातों को लेकर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया है. बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा,
महिलओं को तंदूर में जलाने वाली कांग्रेस से उम्मीद भी और क्या की जा सकती है. कांग्रेस सिर्फ सोनिया गांधी के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है, इसलिए ऐसी बातें करती है क्योंकि उसे इस बात का डर है कि देश में कश्मीर, अयोध्या और ट्रिपल तलाक पर इतने बड़े फैसले हुए लेकिन एक दंगा नहीं हुआ. इसलिए जानबूझकर मुस्लिमों का वोट लेने के लिए कांग्रेस ऐसा करती है.
क्या कहना है कांग्रेस का?
इस किताब के बांटे जाने पर कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने कहा,
कांग्रेस सेवादल में जो साहित्य बांटा गया है वो कोई नया नहीं है. सावरकर के बारे में जो कहा गया है वो जगजाहिर है. उन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी थी ये जगजाहिर है. देश को बांटने की जिन्ना की सोच का कहीं न कहीं सावरकर ने समर्थन किया था. ये साहित्य है और ये साहित्य कोई कांग्रेस ने नहीं लिखा, ये तो साहित्यकारों ने लिखा है. देश को इन सब बातों के बारे में आज जानना चाहिए. जिस तरह से देश मे आज गोडसे को देशभक्त बताने का काम कुछ नेता कर रहे हैं ऐसे में देश के सामने ये तथ्य आने चाहिए कि देश के लिए किसने बलिदान दिया और किसने अंग्रेजों का साथ दिया.



भारत की आजादी के इतिहास का सबसे विवादित किरदार क्यों बने सावरकर?

Advertisement

Advertisement

()