The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • saudi arabia used its royal air force to strike iran says report

ईरान पर सऊदी ने किया था हमला, रिपोर्ट में दावा- 'सीक्रेट अटैक की दुनिया को नहीं लगी भनक'

Saudi Arabia attacks on Iran: अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था. अब रॉयटर्स की हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अरब ने भी सीक्रेट हमले किए थे.

Advertisement
pic
13 मई 2026 (पब्लिश्ड: 01:23 PM IST)
saudi arabia used its royal air force to strike iran says report
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी एयरफोर्स ने भी गुप्त तरीके से ईरान पर हमले किए थे (PHOTO-AFP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईरान-अमेरिका की जंग ने पूरी दुनिया पर असर डाला है. इस जंग से सीधे तौर पर सबसे अधिक प्रभावित वेस्ट एशिया के देश हुए हैं.  खासतौर पर उन देशों को सबसे अधिक नुकसान हुआ जिन पर ईरान ने हमला किया. अमेरिका-इजरायल के अलावा किसी और देश ने ईरान पर हमला नहीं किया. सभी देश अपने बचाव में ही लगे रहे. लेकिन अब जो रिपोर्ट आई है, उसमें हैरान करने वाला दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक,  ईरान के हमलों के बाद सऊदी अरब ने भी जवाबी अटैक किया थे. सऊदी ने अपनी एयरफोर्स के जरिए सीक्रेट अटैक किया था.

रॉयटर्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के आखिर में सऊदी एयरफोर्स ने ईरान पर सीक्रेट अटैक किया था. यह पहला ऐसा मामला है जब सऊदी अरब ने सीधे तौर पर ईरान पर कोई सैन्य कार्रवाई की. लेकिन रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि इन हमलों का टारगेट क्या था. हालांकि सऊदी अरब के अधिकारियों ने सीधे तौर पर इन हमलों की पुष्टि नहीं की, लेकिन सऊदी की राजशाही ने तनाव कम करने और क्षेत्र में स्थिरता लाने की अपनी अपील को दोहराया है. सऊदी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा, 

सऊदी अरब का रुख लगातार एक ही है कि हम क्षेत्र और वहां के लोगों की स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि के लिए तनाव कम करने, संयम बरतने और हालात को शांत करने की दिशा में कदम उठाने के पक्ष में हैं.

दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है.

saudi air force
रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब ने ईरान पर हमले में एयरफोर्स का इस्तेमाल किया था (PHOTO- Ministry Of Defence, Saudi Arabia)
टार्गेट सेट कर किया गया सीक्रेट अटैक

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दो पश्चिमी अधिकारियों और दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि सऊदी की ओर से ईरान की जमीन पर हमले किए गए थे. हालांकि, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि टार्गेट को लेकर जानकारी स्पष्ट नहीं मिली है. एक अधिकारी ने बताया कि यह हमले ‘जैसे को तैसा’ वाली तर्ज पर किए गए थे. इस दावे से इतना स्पष्ट हो गया है कि रियाद अपनी सुरक्षा को लेकर काफी आक्रामक रुख अपना चुका है. 

सऊदी के हमलों से एक बात तो साफ है कि यह संघर्ष सिर्फ इजरायल तक ही सीमित नहीं था. इस जंग ने पूरे वेस्ट एशिया को अपनी चपेट में ले लिया है. और वह भी ऐसे तरीकों से जिन्हें सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया जा रहा है. अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद से, ईरान ने गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल (GCC) के सभी छह देशों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं. उसने न केवल अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, बल्कि आम नागरिकों की जगहों, हवाई अड्डों और तेल से जुड़े बुनियादी ढांचों पर भी हमले किए हैं. सऊदी के क्राउन प्रिंस को प्रेसिडेंट ट्रंप का करीबी माना जाता है. ऐसे में रिपोर्ट के कई दावों को बल मिलता है.

वीडियो: अमेरिका-ईरान जंग के बीच पाकिस्तान पर ईरानी मिलिट्री एयरक्राफ्ट को पनाह देने का आरोप

Advertisement

Advertisement

()