राजा-रानी की कहानियां बड़ी ऑसम होती थी यार. और जब नानी-दादी इफेक्ट्स के साथसुनाती थीं तो मां कसम मजा आ जाता था. पर अब न तो कोई राजा होता है और न रानी. और नकोई कहानी. क्योंकि हमारे इंडिया में डेमोक्रेसी है. पर सऊदी अरब में अब भीराजा-रानी और प्रिंस-प्रिंसेस होते हैं. अभी वहां के किंग हैं सलमान. उनकी बेटी हैहस्सा. इकलौती है. 42 की हो गई है लेकिन अकल पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे जितनीभी नहीं है. या ऐसा कहें कि घास चरने चली गई है. तभी तो महल सजाने आए लोगों में सेएक को टपकाने का फरमान अपने बॉडीगार्ड को दे दिया. और खुद चली गई पेरिस. बात 26सितंबर की है. राजा सलमान के महल में कुछ लोगों को बुलाया गया. रूटीन साज-सजावट केलिए. लोग सजा-बजा रहे थे. उसमें एक 53 साल का पेंटर भी था. सजाने के दौरान वो सजावटकी फोटो ले रहा था. ऐसा करते उसे प्रिंसेस हस्सा ने धर लिया. फिर क्या. पहले तो जीभर के गालियां दी उसे और लात भी मारी. उसके बाद बुलाया अपने बॉडीगार्ड को.बॉडीगार्ड्स ने उस आदमी के हाथ-पैर बांधें. डेकोरेशन वाला सामान भी ले लिया. फिरखलनायिका प्रिंसेस ने उस पेंटर से अपने पांव की चुम्मी लिवाई. डेली मेल के मुताबिक,हस्सा ने पेंटर पर इल्जाम लगाया कि वो महल की फोटुए खींच कर उन्हें मीडिया को बेचनेवाला था. चार घंटे तक प्रिंसेस के बॉडीगार्ड ने उस पेंटर को टॉर्चर किया. उसके बादनिकाल फेंका महल से. और हां उसे धमकी भी दी कि दोबारा इधर दिखाई न दे. रिपोर्ट केमुताबिक, जिस बॉडीगार्ड को हस्सा ने पेंटर को मारने का जिम्मा सौंपा था उसे पिछलेहफ्ते पेरिस से धर लिया गया है. दो दिन तक पुलिस थाने में रहा. और फाइनली शनिवार कोकोर्ट में उसकी पेशी हुई. कोर्ट में हस्सा का नामोनिशान नहीं था. बॉडीगार्ड ने 26सितंबर का सारा वाक्या जज के सामने उल्टी कर दिया. उसने बताया कि प्रिंसेसमौका-ए-वारदात पर मौजूद थीं. अब उसे क्रिमिनल ट्रायल फेस करना होगा. अगर इसमें वोदोषी पाया जाता है तो उसे जेल हो सकती है. पेरिस में सऊदी अरब के दूतावास ने इसमसले पर कुछ भी बोलेने से मना कर दिया है.