सोनिया गांधी रायबरेली से नामांकन भरने गईं. वहां रैली में पुष्पवर्षा हुई. लेकिनउस सबसे पहले सोनिया गांधी ने सपरिवार हवन किया. वहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधीदोनों लोग मौजूद थे. उस पूजा पाठ की HD तस्वीरें सोशल मीडिया पर सारा दिन घूमतीरहीं. लेकिन अचानक एक तस्वीर पर निगाह टिक गई. कहने को आप कहोगे कि बंदा बाल की खालनिकाल रहा है लेकिन ध्यान से देखो. इस घी से जो आग लगेगी वो हवन में ही नहींविरोधियों के काम भी आएगी.पीले वाले घेरे में देखो.अब भी नहीं पहचाने हो तो जान लो. ये रामदेव के ब्रांड पतंजलि का घी है. वही रामदेवजिन्होंने बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया 2014 में. उससे फायदा कितना हुआ वो तोपता नहीं, लेकिन वो लगातार कांग्रेस के विरोध में बने रहे. उन्हीं रामदेव का पतंजलिघी यहां इस्तेमाल हो रहा है.यही है घीबताइये. विरोधियों के तो कान खड़े हो जाएंगे ये फोटो देखकर. पानी पी पीकरचिढ़ाएंगे. इतने बड़े रायबरेली शहर में इनको किसी और ब्रांड का घी नहीं मिला.अखिलेश सिंह के यहां संदेसा भिजवा देते तो कुंटलों घी आ जाता. एक मिनट में घी कीनदियां बह जातीं. लेकिन इन्हें घी मिला भी तो किसका, जिसने करप्शन करप्शन बोलकरसरकार से बाहर कर दिया.कैसा किया पारहो सकता है अपन ही ज्यादा जेम्स बॉन्ड बन रहे हों. वहां अंदरखाने मैटर सुलट गया हो.इस बार रामदेव चुनावी माहौल से जिस तरह गायब हैं वैसे बिल्ली भी दूध पीकर नहीं गायबहोती. कहीं ऐसा न हो कि रामदेव भी मौसम विज्ञानी बन गए हों और उन्होंने हवा का रुखभांप लिया हो. जो अब तक तमाम टीवी चैनल और खुद बीजेपी-कांग्रेस तक नहीं भांप पाएहैं. मामला कुछ भी हो. पतंजलि का घी कांग्रेस की पूजा में आना कुछ न कुछ इशारा जरूरकर रहा है.लोड न लो मजाक है. बुरा न मानो इलेक्शन है.--------------------------------------------------------------------------------