फेमस आदमी के साथ पता है कितनी दिक्कतें होती हैं? चलो मेरा ही एग्जांपल ले लो.हंसो मत यार सोशल मीडिया पर फेमस हूं. भले नुक्कड़ का पान वाला नहीं पहचानता. और100 की नोट का छुट्टा कभी नहीं देता. मेरी एक प्रोफाइल पिक पर जितने लाइक आते हैंअगर उनको रुपए में बदला जा सकता तो एक वैष्णो देवी का टूर हो जाता. ये सब राम कहानीये दिखाने के लिए कि देखो मैं भी फेमस हूं. लेकिन यहां मैं अपना एग्जांपल दूंगानहीं. किसी और का दूंगा, गाली मैं अकेला ही क्यों खाऊं? तो किसी भी रैंडमसेलिब्रिटी का फेसबुक पेज या ट्विटर एकाउंट ले लो. सेलिब्रिटी भले वो एवरेज होलेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हो. आज का 70 परसेंट सेलिब्रिटत्व सोशल मीडिया की धमकसे हैं. तो चलो आमिर खान को ले लो. या आजकल मार्केट में छाए करण जौहर. ये आजकल घरमें खाना नहीं खाते. आधा घंटा ट्विटर चला लेते हैं बस पेट भर जाता है. गालियां इतनीहोती हैं न उसमें. लेकिन लेकिन लेकिन. गालियां खाना हो चुका है पुराना. उनको आजकलआदमी एंजॉय करने लगा है. उससे भी बड़ी मुसीबत होते हैं ये मैसेज. नमूना ये देख लो.ये सिर्फ सेलिब्रिटी को नहीं सताते. उसकी पोस्ट पर कमेंट करने वाले हर आमो खास कीजिंदगी जिल्लत का नमूना बना देते हैं. चाहे वो उनके फैन हों. चाहे बंदर की तरह लिहोलिहो करने वाले. चाहे मादर फादर करने वाले. इन सबको बहुत ज्यादा खलते हैं. इसी तरहलल्लन की स्टोरी पर भी परेशानी का सबब बने कमेंट करने वालों को एक सच्चे देशभक्त काजवाब देखो. समझ तो गए ही होगे. अब ज्यादा फैंटम बनने की जरूरत नहीं है. टाटा टी काभी काम खतम हो गया है. वापस ले लो. देश का ग्राहक जाग चुका है.