29 नवंबर 2020 को भारत में फ्री हो जाएगा पेट्रोल!
पेट्रोल प्राइस से जुड़ी ये खुशखबरी आपको किसी ने दी?
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ने से बहुत लोगों की त्योरियां चढ़ी हुई थीं. जिसे देखो वही ट्रोल कर रहा था. अब पिछले एक हफ्ते से लगातार पेट्रोल के दाम घट रहे हैं तो कोई नहीं बता रहा. ये कटौती एक पैसे से शुरू हुई थी. आज यानी मंगलवार को भी 14 पैसे सस्ता हुआ है. 7 दिन में कुल 60 पैसे सस्ता हुआ है पेट्रोल. इस हिसाब से पूरी गणित लगा लो-
7 दिन में .60 रुपए घटा
1 दिन का औसत .08571428571428571
दिल्ली में आज यानी मंगलवार को पेट्रोल प्राइस 77.83 रुपए लीटर
0 रुपए में पेट्रोल आने के लिए बचे हैं 908.019693398978 दिन
आज से 908 दिन बाद तारीख होगी नवंबर 29, 2020
एक और पावरफुल फैक्ट. इस हिसाब से - 14 फरवरी 2019 को 56 रुपए हो जाएगा. क्या ये महज़ इत्तेफ़ाक है?
आज देश में पेट्रोल का रेट इस प्रकार है
दिल्ली 77.83 रुपए
कोलकाता 80.47 रुपए
मुंबई 85.65 रुपए
चेन्नई 80.80 रुपए
ये भी पढ़ें:
आज देश में पेट्रोल का रेट इस प्रकार है
दिल्ली 77.83 रुपए
कोलकाता 80.47 रुपए
मुंबई 85.65 रुपए
चेन्नई 80.80 रुपए
ये भी पढ़ें:
पड़ताल: कम रहस्यमयी नहीं है ये पेट्रोल का बिल, जो पहली नज़र में फेक लग रहा था
इस राज्य ने 100 गुना सस्ता किया डीज़ल पेट्रोल
पेट्रोल की कीमत में हुई भारी कटौती के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा!
पेट्रोल-डीज़ल के दामों में भयंकर कमी, पूरे देश में हंसी की लहर

