अमित शाह ने कैराना की हार का बदला ले लिया!
इस फोटो में दिख रहा एक शख्स अमित शाह को पसंद आ रहा है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पूछोगे किससे? योगी आदित्यनाथ से. अरे हर उपचुनाव की हार की जिम्मेदारी उनकी ही है न. गोरखपुर हार गए. कैराना हार गए. नाक का बाल थीं ये दोनों सीटें. दोनों हार गए. सारी रैली मैली मैली हो गईं. लोग तो यहां तक कहने लगे थे कि योगी की कुर्सी खतरे में है. कोई नोएडा का अपशकुन गिना रहा था. लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ. इसका मतलब ये नहीं कि अमित शाह उनसे गुस्सा नहीं होंगे. भई एक तरफ चाणक्य है, साम दाम दंड भेद लगाकर चुनाव जिताने में लगा है. एक तरफ वो हैं जो बाजी पलट दे रहे हैं. आदमी गुस्सा नहीं होगा?

टेंसन ही टेंसन
अमित शाह भरे बैठे थे इतने दिन से. सोच ही रहे थे ये गुस्सा कहां निकाला जाए. फिर अचानक उनको समझ में आया कि उद्धव ठाकरे से मिल आते हैं. उसके साथ फोटो देखेंगे तो योगी को पता चलेगा. कि हारने का पाप करने पर किस सजा का प्रावधान है.

महाराष्ट्र में महा मिलाप
अब आप सोच रहे होंगे कि ठाकरे के साथ फोटो देखकर योगी जी को गुस्सा क्यों आएगा? अरे थोड़ा पीछे जाओ और उद्धव ठाकरे का बयान याद करो. जिसमें ठाकरे ने कहा था कि 'मन कर रहा योगी को चप्पल से मारें. योगी नहीं भोगी है.' नहीं याद आ रहा तो देख लो.
ये भी पढ़ें:

उद्धव ठाकरे ने चप्पल मारने की बात कही तो योगी आदित्यनाथ ने नसीहत दी l The Lallantopउद्धव ठाकरे ने चप्पल मारने की बात कही तो योगी आदित्यनाथ ने नसीहत दी
Posted by The Lallantop
on Tuesday, 29 May 2018
ये भी पढ़ें:
क्या वजह है कि आचार्य बालकृष्ण के एक ट्वीट ने यूपी सरकार को अतिसक्रिय कर दिया है
मैं एक गोरक्षक से मिली, जो मोदी से नहीं डरता
पड़ताल: यूपी में महिलाओं ने जिसे पीटा और कुर्ता फाड़ा, वो BJP का कौन-सा नेता-विधायक है?
कौन है ये महिला, जिसके वायरल वीडियो रोज लाखों लोग देख रहे हैं?