अभी अभी सामने टीवी पर खबर चल रही है कि सलमान खान आर्म्स एक्ट में बरी हो गए हैं.जजसाब ने डेढ़ लाइन का फैसला सुनाया. जितना लंबा ट्वीट होता है. जितनी बड़ी हेडलाइनहोती है. उतना बड़ा फैसला. उनकी जमानत की सारी वजहें बेहद खास हैं. एक एक करके खुदपढ़ लो. 1. जज साहब तगड़े वाले फैन हैं बिग बॉस के. सपरिवार देखते हैं. उनकोग्रैंड फिनाले देखना था. बिना सलमान के कैसा होता. इसलिए उनको बरी कर दिया. 2.अदालत में वकील ने ऐसी कंडीशन रख दी कि जज साब के पास कोई रास्ता ही नहीं बचा. वकीलने कहा "अब तो स्वामी ओम भी बाहर है. क्या भाई उससे ज्यादा खतरनाक हैं?" 3. वकील नेउनके डायलॉग्स का हवाला भी दिया. जिनसे पता चलता है कि सलमान भाई की कोई गलती नहीं.एक बार तो पब्लिक ने उनको उकसाया. "रे सुलताण कर दे चढाई" कहकर. 4. ट्यूबलाइट आ रहीहै. भाई की फिल्म. भाई उसमें फौजी बने हैं. चीन से लड़ेंगे. फौजी तो देशभक्त होताहै. और उसे जेल नहीं बेल मिलती है भाई. बाइज्जत बरी. रुस्तम फिल्म देखी है? और इसपिच्चर में भाई चीन की लड़की से इश्क लड़ा रहे हैं. आप नहीं चाहते कि चीन से हमारेरिश्ते सुधरें? उससे रोटी बेटी का संबंध बने? 5. जैसे गाड़ी भाई नहीं चला रहा थावैसे ही बंदूक भी भाई ने नहीं ली थी. वो खुद चलकर आई. भाई का डोर नॉक किया और कहा"मैं अनाथ और बेघर हूं. प्लीज मुझे अपने घर में शरण दो." भाई बींग ह्यूमन हैं.सेंसिटिविया गए. 6. जज अपने सिर पाप नहीं लेना चाहते थे कि भाई कुंवारे जेल में मरजाएं. अब तो 50 के पूरे हो गए हैं. उम्मीद गहराती जा रही है शादी की. 7. जज साब नेकहा है कि भाई को संदेह का लाभ मिला. संदेह इस बात का कि भाई जान नहीं पाए उनके हाथमें बंदूक है या पतंग की चरखी. 8. जज साहब ने उनको वैसे ही बुलाया था सेल्फी लेनेके लिए. मीडिया ने फैला दिया कि वो पेश होने आ रहे हैं. अब जब इतना हो ही गया तोमजबूरन जज साहब को फैसला सुनाना पड़ा. 9. जोधपुर में सबकी जमानत नहीं होती. न हीसबको जेल में रखा जाता है. सलमान खान भाई हैं (आसाराम) बापू नहीं. 10. जज साहब कोअरिजीत सिंह पसंद नहीं हैं. इन सबके अलावा एक वजह ये भी हो सकती है कि फिल्म तेरेनाम में जो ज्यादती सलमान भाई के साथ हुई थी वो जज साब को याद रह गई हो. और अब वोउनको इंसाफ दिलाना चाहते हों.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: सलमान खान के फैन, इधर आओ क्विज खेल के बताओ सलमान और अरिजीत काइमोशनल करने वाला ये मोमेंट नकली तो नहीं है?