The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sasural Simar Ka copies Game of Thrones Season 6 Teaser

डेली सोप वालों, प्लीज गेम ऑफ थ्रोन्स को छोड़ दो

हाथ जोड़ रहे हैं. पांव पकड़ रहे हैं. ऐसा दोबारा मत करना. प्लीज.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
12 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 12 अप्रैल 2016, 08:20 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
'ससुराल सिमर का' को टीवी पर आते हुए 5 साल होने वाले हैं. और अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि ये फैमिली ड्रामा है, या हॉरर. लेकिन हां, एक चीज जरूर पक्की है. सीरियल बनाने वाले क्रिएटिव बहुत हैं.
आज जब पूरी दुनिया पलकें बिछाए गेम ऑफ़ थ्रोंस के आने का इंतजार कर रही है, 'ससुराल सिमर का' कैसे पीछे रहता. इनने गेम ऑफ़ थ्रोंस सीजन 6 का ट्रेलर देखा. अच्छा लेगा, तो टेप लिया.
टेपा क्या, हग दिया. और सीन ख़त्म ऐसे किया, मानो हगे पे धेला मार दिया हो.
देखिए ससुराल सिमर का गेम ऑफ़ थ्रोंस स्टाइल.
https://www.youtube.com/watch?v=UsCfJf1DF24
और ये रहा गेम ऑफ़ थ्रोंस 6 का प्रोमो. असली वाला.
https://www.youtube.com/watch?v=OmrA8nOZF2Q
एक गेम ऑफ़ थ्रोंस का प्लॉट होता है. कि पता नहीं रहता अगले सीन में क्या होगा. आंखों की गोटियां बाहर निकल आती हैं. और एक प्लॉट है 'ससुराल सिमर का' का.
Image embed

Source: Imgur

कॉपी करने के लिए तो हम वैसे भी मशहूर हैं. सीरियल हों या फिल्में. लेकिन इस बार जरा ओवर द टॉप हो गया. ताहिर शाह का वीडियो देखने के बाद जब ससुराल सिमर का GoT सीन देखा तो ऐसी हालत हो गई.
Image embed

Advertisement

Advertisement

()