The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sapna Choudhary filled party membership form herself, says UP Congress leader, she denies

पार्टी जॉइन करने के मामले में झूठ बोल कौन रहा है- सपना चौधरी या कांग्रेस?

ऊपर से बीजेपी नेता ने जो कहा वो तो निहायती घटिया बात है.

Advertisement
pic
24 मार्च 2019 (अपडेटेड: 24 मार्च 2019, 11:58 AM IST)
Img The Lallantop
सपना चौधरी और दूसरी तरफ यूपी कांग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
फेमस हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है. सपना का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा के साथ उनकी जो तस्वीरें शेयर की जा रही हैं वह पुरानी हैं. उन्होंने कांग्रेस जॉइन नहीं की है. जब रविवार को सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की बात से इनकार कर दिया तो यूपी कांग्रेस के सेक्रेटरी नरेंद्र राठी मीडिया के सामने आए. उन्होंने सपना के कांग्रेस में शामिल होने वाले मेंबरशिप फॉर्म को लहराते हुए कहा कि सपना चौधरी ने खुद आकर कांग्रेस मेंबरशिप का फॉर्म भरा था. उन्होंने सपना चौधरी का सिग्नेचर वाला फॉर्म भी दिखाया. उन्होंने कहा कि सपना चौधरी के साथ ही उनकी बहन ने भी कांग्रेस मेंबरशिप का फॉर्म भरा था और पार्टी की सदस्यता ली थी. सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबर मीडिया में शनिवार शाम को ही आ गई थी. इसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने ट्वीट कर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया. इतना ही नहीं यूपी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी सपना के पार्टी में शामिल होने की बात कही गई. लेकिन रविवार को सपना ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया. अब इस मामले में कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ. 2018 में  ही जताई थी कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा भले ही सपना कांग्रेस पार्टी जॉइन करने से मना कर रही हों लेकिन जून 2018 में उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात का वक्त मांगा था. उस समय उन्होंने कांग्रेस को अपनी पसंदीदा राजनीतिक पार्टी बताया था और कहा था कि मैं कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगी. हरियाणा के साथ पूरे देश में प्रचार करूंगी. उस समय कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा था कि सपना चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है. वो कांग्रेस से प्रभावित हैं. और हरियाणा में पार्टी के बढ़ते ग्राफ को महसूस कर रही हैं. पार्टी उन्हें मौका देने पर विचार करेगी. कौन हैं सपना चौधरी सपना हरियाणा की सिंगर और डांसर हैं. पूरा नाम है सपना चौधरी. रोहतक के एक मिडिल क्लास परिवार में पली-बढ़ी हैं. सपना चौधरी की हरियाणा, यूपी और राजस्थान में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. 2016 में एक केस से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की कोशिश भी की थी. वह बिग-बॉस के 11वें सीजन में नजर आईं थी. उसके बाद से मीडिया में लगातार खबरों में रहती हैं. बीजेपी विधायक ने कही घटिया बात सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आने के बाद बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने जो कहा उससे घटिया कुछ नहीं हो सकता. सुरेंद्र सिंह ने कहा, राहुलजी भी अपनी कुल-परंपरा को आगे बढ़ाएं यह अच्छी बात है. उनकी माताजी भी इटली में इसी पेशे से थीं और आज फिर सपना को भी उन्होंने अपना बना लिया. मैं तो धन्यवाद दूंगा राहुलजी को कि जैसे आपके पिताजी ने सोनियाजी को अपना बना लिया, आप भी आज भारत की राजनीति में सपना को अपना बनाकर के राजनीति की नई पारी की शुरुआत करें इसके लिए आपको साधुवाद, लेकिन भारत की जनता कभी भी नर्तकी को देश चलाने की इजाजत नहीं देती. इसलिए देश चलाने के लिए मोदी जी से चरित्रवान और ईमानदार नेता कोई और नहीं है. विधायक ने कहा कि नर्तकी के आने से भारतीय राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. मुझे खुशी है कि अब राहुलजी नेताओं पर भरोसा हटा कर नर्तकी पर भरोसा करना चालू कर दिए. सबसे अच्छा यह हो गया कि अब सास और बहू दोनों ही एक ही कल्चर और एक ही पेशे से रहेंगी. कांग्रेस की जो कमान है एक स्वरूप, एक रूप और एक नक्शे से संचालित होगी. हालांकि यह पहली बार नहीं है कि विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस तरह का घटिया बयान दिया है. हाल ही में उन्होंने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को लेकर भी वाहियात टिप्पणी की थी. अब जब सपना चौधरी का कहना है कि वह बीजेपी के संपर्क में हैं तो विधायकजी क्या बयान देंगे.
देखें वीडियो: मायावती मुलायम का प्रचार करेंगी तो चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगी?

Advertisement

Advertisement

()