The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sanyukt Kisan Morcha condemns Singhu-border killing, appeals for punishment for culprits

सिंघु बॉर्डर पर युवक की बर्बर हत्या पर किसान नेताओं ने क्या कहा है?

राकेश टिकैत ने भी मीडिया से बात की है.

Advertisement
Img The Lallantop
सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या के मामले में संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी किया है. राकेश टिकैत ने भी मीडिया से बात की है.
pic
सोम शेखर
15 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 15 अक्तूबर 2021, 11:29 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या और उसे बैरिकेड्स से लटकाने के मामले में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह ने इंडिया टुडे से बातचीत में  कहा था कि इस घटना के पीछे निहंग समूह का हाथ है. अब संगठन ने आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि जान गंवाने वाले युवक और निहंग समूह से उनका कोई संबंध नहीं है. वे इस पूरे मामले की जांच और क़ानून के मुताबिक़ दोषियों को सज़ा की मांग करते हैं.

क्या है बयान में?

संयुक्त किसान मोर्चा ने का कहना है कि सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या के लिए घटनास्थल के एक निहंग समूह ने जिम्मेवारी ली है. कहा है कि ऐसा उस व्यक्ति द्वारा सरबलोह ग्रंथ की बेअदबी करने के कारण किया गया. बयान में यह भी बताया गया है कि मृतक उसी समूह के साथ पिछले कुछ समय से रह रहा था.
Image embed
बयान में संगठन ने आगे कहा कि किसी भी क़ानून सम्मत कार्रवाई में पुलिस और प्रशासन को का सहयोग करेंगे. आधिकारिक बयान के आखिरी में एसकेएम ने कहा,
Image embed

हत्या पर टिकैत क्या बोले?

इस मामले में किसान नेता राकेश टिकैत ने भी एक बयान दिया है. आजतक से बात करते हुए टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने पहले ही बयान जारी करके यह स्पष्ट कर दिया है कि दोनों पक्षों से हमारा कोई संबंध नहीं था. अब इसके आगे पुलिस और प्रशासन अपनी जांच कर रही है. निहंग समूह द्वारा बनाए वायरल वीडियो के संबंध में उन्होंने कहा,
Image embed
लखबीर सिंह, पंजाब के ज़िला तरनतारन के चीमा कला गांव के रहने वाले थे. पुलिस ने पुष्टि की है कि लखबीर, अनुसूचित जाति से थे और किसी भी तरीक़े की अपराधिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक़ नहीं रखते थे. गांव में उनकी पत्नी और 3 बच्चे हैं. हरियाणा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

Advertisement

()