वायरल हो रहे 'डांसर अंकल' के बारे में वो बातें जो अब तक किसी को नहीं पता
डांस में बचपन से आगे हैं, बस पहचान अब मिली है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दो दिन से एक डांस वीडियो गजब वायरल हो रहा है. एक सजे धजे अंकल "आप के आ जाने से" गाने पर इत्ता क्यूटम क्यूट डांस कर रहे हैं कि न्योछावर डालने का मन होता है. एक एक स्टेप पर दस-दस की गड्डी बहाने का मन होता है. मजाक की बात नहीं, अंकल ने दिल जीत लिया कसम से. वीडियो देखो पहले.
इस वीडियो का नशा कंट्रोल में नहीं आया था कि दूसरा आ गया. 'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी तूने कदर न जानी रामा' गाने पर नाच रहे हैं.
अब इनकी मिनी कुंडली देख लो. नाम- संजीव श्रीवास्तव पेशा- प्रोफेसर, भोपाल भाभा यूनिवर्सिटी ठिकाना- विदिशा पहले ये तस्वीर देख लो जिससे पता लग जाए कि हम फर्रा नहीं मार रहे हैं. झोला उठाकर विदिशा स्टेशन पर उतरे हैं.

फकीर आदमी, झोला उठा के चले
इनकी और तस्वीरें देख लो तो इनकी पर्सनैलिटी का अंदाजा लग जाएगा.

फोटो- फेसबुक

फोटो- फेसबुक

अपने मित्र दीपक के पीछे संजीव. फोटो- फेसबुक
संजीव अंकल की वाइफ यानी जो वो गाने में साथ खड़ी थीं डांस करने की कोशिश करते हुए, उनका नाम अंजली श्रीवास्तव है. गजब की बात ये है कि इतना अच्छा डांस टीचर घर में होते हुए वो एक स्टेप नहीं सीख पाईं. कहते हैं कि हुनर जुनून से मिलता है, सुकून से तो सिर्फ बिस्तर मिलता है.

फोटो- फेसबुक
ये उनकी जवानी की तस्वीर है, क्वालिटी थोड़ी खराब है लेकिन उस जमाने में अच्छे कैमरे वाले फोन आते ही कहां थे. खैर अंकल का धांसू डांस इस बात की निशानी है कि बचपन और जवानी तब तक नहीं खत्म होते जब तक आप इनको दांतों से पकड़कर रखते हो और पूरी धमक से लोगों को दिखाते हो कि देखो, हमारे बचपन का रिचार्ज अभी खत्म नहीं हुआ. पिच्चर अभी बाकी है.

फोटो- फेसबुक
ये भी पढ़ें:

पड़ताल: लॉन्च करके तुरंत हटाया गया पतंजलि किंभो ऐप स्वदेशी है या विदेशी?
आमिर खान को 'रिश्तों के ठेकेदार' बताएंगे कि बाप बेटी के साथ कैसे खेले?
शाहरुख खान की इस टी-शर्ट की कीमत जानकर चक्कर खा जाओगे
मुस्लिमों को सहरी के लिए जगाते इस सिख बुजुर्ग को देख लो, दिन बन जाएगा