वायरल 'डांसर अंकल' का जलवा अमेरिका पहुंच गया है, नया वीडियो भी गदर मचाए है
दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है अंकल का टैलंट.
Advertisement

अंकल का जलवा अमेरिका पहुंच गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
शादी का डांस. गजब कलाबाजी वाली चीज है ये. जिसने किया वो भी याद करता है और जिसने देखा हो वो भी गुणगान करता है. पर अब जमाना सोशल मीडिया का है, आपका जौहर पूरी दुनिया देख सकती है. तो एमपी के विदिशा के रहने वाले एक अंकल को इसका भरपूर फायदा मिला है. भोपाल की भाभा यूनिवर्सिटी में प्रफेसर इन अंकल का देश भर में डंका बज रहा है. मीडिया ढूंढ-ढूंढ कर इंटरव्यू ले रही है. एमपी के सीएम ट्वीट कर उनकी वाहवाही कर रहे हैं पर अब मामला अमेरिका तक पहुंच गया है.
अंकल के डांस की कॉपी करने वालों में अमेरिका की एक डांसर भी शामिल हो गई हैं. इनका नाम है डीप बरार. यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टा पर इनके चैनल हैं. इन्होंने अंकल के डांस को गजब कॉपी किया है. डांस देखकर लगता है ये भी अंकल की फैन हो गई हैं. देखें वीडियो -
अंकल के पहले के भी वीडियो देखें-
ये भी पढ़ें - वायरल हो रहे 'डांसर अंकल' के बारे में वो बातें जो अब तक किसी को नहीं पता मछली और दूध के कॉम्बो से सफेद दाग़ होने वाली बात में कितनी सच्चाई है? पड़ताल: कम रहस्यमयी नहीं है ये पेट्रोल का बिल, जो पहली नज़र में फेक लग रहा था IPL के सबसे बड़े सट्टेबाज की डायरी से पता चल गया, भाई का कितना पैसा डूबा