संजय राउत ने अजित पवार के लिए जो कहा वो शरद पवार की टेंशन बढ़ा देगा
संजय राउत ने अजित पवार पर पलटवार कर क्या सवाल पूछ लिया?

शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार पर पलटवार किया है. संजय राउत ने पूछा है कि अजित पवार सच बताएं कि BJP महाराष्ट्र में विपक्ष को तोड़ने की कोशिश कर रही है या नहीं. अब इस सवाल के पीछे की कहानी ये है कि कई दिनों से अजित पवार के BJP में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच 'सामना' में एक आर्टिकल छपा. इसमें बताया गया कि BJP महाराष्ट्र में विपक्ष को तोड़ने की कोशिश कर रही है.
फिलहाल अजित पवार ने BJP में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है. इसके अलावा 18 अप्रैल को उनका एक बयान आया. इसमें अजित पवार कह रहे थे कि कुछ लोग अपनी पार्टी की बजाए दूसरी पार्टी के प्रवक्ता बन गए हैं. कहा गया कि उनका इशारा संजय राउत की ओर था. अब, संजय राउत ने NCP प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा है कि BJP महाराष्ट्र में जो कर रही है, उस पर उनके बयानों से BJP को गुस्सा आना चाहिए, किसी और (यानी अजित पवार) को नहीं.
क्या बोले संजय राउत?आजतक के ऋत्विक भालेकर की रिपोर्ट के मुताबिक संजय राउत से 'सामना' के आर्टिकल पर सवाल किया गया था. पूछा गया था कि क्या ‘सामना’ के आर्टिकल की वजह से BJP का ऑपरेशन लोटस फेल हो गया? इस पर उन्होंने कहा,
'सच बताएं अजित पवार'"वे बैकफुट पर आ गए, उनका जो नकाब था, वो हमने उतार दिया. देश की ओपोजिशन पार्टीज को तोड़ने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. सबसे ज्यादा इस्तेमाल पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में हो रहा है. आपने देखा होगा. मुझे लगता है हम सब लोग इस षड्यंत्र के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं और डटकर लड़ेंगे."
वहीं अजित पवार की ओर से उन पर टारगेट किए जाने की बात पर संजय राउत ने कहा,
"हमने सामना में जो लिखा, उसमें कुछ गलत नहीं था. अनिल देशमुख सहित दूसरे NCP नेताओं से पूछो कि उन पर दबाव है कि नहीं. एजेंसियों का प्रेशर बनाकर BJP जो ऑपरेशन कर रही है, उसके ऊपर अगर हमारे जैसे लोग कुछ बोलते हैं, तो उस पर BJP को गुस्सा होना चाहिए, किसी और को गुस्सा होने की जरूरत नहीं है."
उन्होंने आगे कहा,
सुप्रिया सुले क्या बोलीं?“अजित पवार मुझ पर क्यों सवाल खड़े कर रहे हैं? शरद पवार साहब सवाल खड़ा करें मुझ पर, तो उनकी बात मैं मानूंगा. महाराष्ट्र में ओपोजिशन को तोड़ने की कोशिश हो रही है, ये सच है या झूठ? ये अजित पवार को बताना चाहिए.”
वहीं NCP की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने ये संकेत दिए हैं कि अगले 15 दिनों के अंदर दो 'राजनीतिक धमाके' होंगे. उन्होंने कहा कि इनमें से एक धमाका दिल्ली में और दूसरा महाराष्ट्र में होगा. कुछ मीडियाकर्मियों ने वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के राज्य में "राजनीतिक बम फूटने" वाले बयान पर सुप्रिया से सवाल किया था. इसके जवाब में उन्होंने ये टिप्पणी की.
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, NCP प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा,
"एक (राजनीतिक धमाका) दिल्ली में होगा और दूसरा महाराष्ट्र में."
हालांकि, उन्होंने इससे आगे कुछ नहीं कहा. रिपोर्ट के मुताबिक अजित पवार के अगले राजनीतिक कदम और उनकी BJP से निकटता की अटकलों पर सुप्रिया सुले ने कहा,
"किसी भी घटनाक्रम के लिए मेरे भाई को ज़िम्मेदार ठहराया जाता है. हर कोई उस सिक्के की बात करता है, जिसकी बाज़ार में मांग होती है."
कुछ एनसीपी विधायकों से संपर्क नहीं होने के दावों पर सुप्रिया ने कहा कि रेंज में न होने का मतलब ये नहीं कि किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है.
वीडियो: नेता नगरी: अमित शाह और शराद पवार के बीच महाराष्ट्र को लेकर कौन सी डील हुई?

