इंडियन आर्मी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया. देश की अधिकांश जनता गिल्ल हो गई एकदम. ऐसालगा जैसे दो-चार सर्जिकल स्ट्राइक और हो जाएं तो राशन-पानी की भी जरूरत नहींपड़ेगी. लेकिन, तभी कुछ लोगों ने रंग में भंग डाल दिया. बोलने लगे कि सर्जिकलस्ट्राइक हुआ ही नहीं है. हुआ है तो सबूत दिखाओ.ढेर सारे लोगों के बाद अब मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम भी एक बयानठेल दिए हैं. पहले ट्वीट किए. लिखा, 'हर भारतीय चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफसर्जिकल स्ट्राइक हो, लेकिन असली होना चाहिए. ऐसा नहीं जैसा बीजेपी ने राजनीतिकफायदे के लिए किया है. देश के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.'ट्वीट मारते ही संजय निरूपम ट्विटर पर गरियाए जाने लगे. कई लोग फोन पर पिल पड़े. तोथोड़ी देर में निरूपम ने एक ट्वीट और मारा. इस बार लिखा, 'अब और फोन मत करो. मैंमीडिया में बाइट दूंगा.' निरूपम ने बाइट तो दी, लेकिन उनकी बाइट कई लोगों को बाइटकर लिया.संजय से पहले कांग्रेस के सीनियर लीडर पी. चिदंबरम ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवालउठाया था. उन्होंने कहा था, 'इंडियन आर्मी पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक कर चुकी है.जनवरी, 2013 में यूपीए 2 के टाइम पर सेना ने बड़ा हमला किया था, लेकिन इसका ढिंढोरानहीं पीटा था.'