खेल की दो हस्तियां बुधवार को ट्विटर पर भिड़ लीं और एक दूसरे पर नुकीले तंज़ किए.क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने बुधवार को टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा को ट्रोलकरने की कोशिश की. सानिया ने चुटीला जवाब दिया लेकिन उधर से भी ब्रह्मास्त्र आया.सानिया मिर्ज़ा ने मंगलवार रात एक ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था,'आज मुझे दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने हुए लगातार 80 हफ्ते हो गए हैं. येसफर शानदार रहा है और मुझे और मेहनत करने के लिए इंस्पायर करता है.'--------------------------------------------------------------------------------https://twitter.com/MirzaSania/status/788399721136082944 इसी समय कमेंटेटर औरपूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर 'लाओ तुम्हारी गलती सुधार दें' वाले मोड में आ गए औरउन्होंने सानिया को मेंशन करते हुए लिखा,'तुम्हारा मतलब 'डबल्स' में. बधाइयां.'--------------------------------------------------------------------------------https://twitter.com/sanjaymanjrekar/status/788591568659808257 ये बात भीलोग जानते ही हैं कि सानिया ने 5 सालों में तीन सर्जरी के बाद सिंगल्स खेलना छोड़दिया था और इस बात को अरसा बीत चुका है. उन्होंने बाद में कुछ इंटरव्यूज में कहा थाकि सिंगल्स छोड़ने का फैसला मुश्किल था, लेकिन करियर को लंबा रखने के लिए उन्हेंऐसा करना पड़ा. संजय मांजरेकर क्रिकेट के आदमी हैं, अखबार में टेनिस की खबर इग्नोरकर दिए होंगे. वैसे आप सेलिब्रेट कर रहे हों और कोई आकर छेड़ने लगे तो बुरा तो लगताही है. और हम जानते हैं कि सानिया मिर्ज़ा चुप रहने वालों में से नहीं हैं. सानियाने एक स्माइली के साथ संजय को जवाब में लिखा,'चूंकि मैं अब सिंगल्स नहीं खेलती. तो क्या ये जाहिर नहीं है? क्या ये कॉमन सेंसनहीं है? मेरी गलती! आखिर कॉमन सेंस भी बहुत कॉमन नहीं है शायद.'--------------------------------------------------------------------------------https://twitter.com/MirzaSania/status/788610177545203712 लेकिन बातचीत यहीं नहींथमी. संजय मांजरेकर ने फिर ट्वीट किया और लिखा,'आपने मेरे जैसे आदमी के लिए एक जरूरी डिटेल मिस कर दी, जिसके पास कॉमन सेंस की कमीहै.'--------------------------------------------------------------------------------https://twitter.com/sanjaymanjrekar/status/788623147625025536 इस पर सानिया काजवाब था,'साफ तौर पर! तो ये लीजिए, एक आर्टिकल सारी जरूरी डिटेल्स के साथ.'--------------------------------------------------------------------------------यहां शायद सानिया का मतलब ट्विटर की कैरेक्टर लिमिट से था कि एक ट्वीट में सब कुछनहीं आ सकता, इसलिए डिटेल आर्टिकल में हैं.https://twitter.com/MirzaSania/status/788624992808398848 फिर संजय ने इस बहस कीआखिरी बात कही, क्रिकेटीय शब्दावली में:'हां इस आर्टिकल में 'नंबर 1 डबल्स प्लेयर' लिखा गया है. जो मुझे कहना था, कह चुका.अब ऑफ स्टंप के बाहर जाती सारी गेंदों को अकेला छोड़ दूंगा.'--------------------------------------------------------------------------------https://twitter.com/sanjaymanjrekar/status/788629122968879104 ये इस बहस का आखिरीट्वीट था. खैर, बधाई Sania Mirza! हमें आप पर गर्व है.