फ़िल्म पद्मावती. संजय लीला भंसाली की फ़िल्म. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिदकपूर की ऐक्टिंग. ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. बस अभी-अभी. खूब सारे ग्राफ़िक्स हैं.देखते ही मालूम चल जाता है. बहुत सारा लाल रंग है. खूब सारी अप-लिफ्टिंग म्यूज़िकहै. शाहिद कपूर की मिमियाती आवाज़ में सवा एक मिनट पर पहला डायलॉग है जहां वो राजपूतकौन होता है, ये बता रहे हैं. बस वो इतना कहना मिस कर गए कि एक काल्पनिक कहानी कोसच मान उसपर अपनी भावनाएं खुद ही आहत कर फ़िल्म के सेट को आग लगा देने वाला भीराजपूत होता है. खैर. रणवीर सिंह काफी भयानक लग रहे हैं. उनके चेहरे पर चोट केनिशान और दिख रहे हैं और चेहरे के अलावा बाल ही बाल. ये भी कहा जा सकता है कि इसफ़िल्म में वो बाल कलाकार की भूमिका में हैं. ;) एक बार फिर, रणवीर बहुत भयानक लगरहे हैं. उन्हें जितना क्रूर हो सकता, दिखाने की कोशिश की गई है. दीपिका पादुकोण.संजय लीला भंसाली की लगभग सभी फिल्मों की तरह इस फ़िल्म की हिरोइन भी एकदम सजी-धनी,आभूषणों से लैस दिख रही हैं. एक जगह वो बस 'स्ट्रेट फ्रॉम द बेड' वाले गेट-अप मेंहैं. क्यूंकि बेड से सीधे आई होंगी. दूसरा डायलॉग स्वयं पद्मावती का है. कहती हैंकि "राजपूती कंगन में उतनी ही ताकत है जितनी राजपूती तलवार में." और पूरे ट्रेलरमें एक भी डायलॉग नहीं है. म्यूज़िक भंसाली साहब का ही है और कुछ भी नया नहीं लग रहाहै. बाकी खुद्दै देखिये.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:रानी पद्मावती की कहानीवो 2 वजहें कि संजय भंसाली की 'पद्मावती' को अब विरोधी ही हिट करवाएंगेरानी पद्मिनी और अलाउद्दीन खिलजी की प्रेम कहानी झूठी हैएक स्टिंग ऑपरेशन ने करणी सेना को नंगा करके रख दिया है