पेड प्रिव्यू. किसी बड़ी फिल्म की रिलीज़ के दौरान अक्सर सुना होगा आपने कि उसका पेडप्रिव्यू रखा गया है. पेड प्रिव्यू माने फिल्म की रिलीज़ डेट से पहले उसे देखने कामौक़ा. ज़ाहिर है टिकट खरीदकर. अक्सर इसके टिकट्स भी थोड़े महंगे ही होते हैं. फिल्मको जल्द से जल्द देखने के शौक़ीन बड़ी संख्या में पहुंचते हैं पेड़ प्रिव्यू देखने.करणी सेना ने भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' पर जितना चाहे बवाल किया हो लेकिन उसका पेड़प्रिव्यू शानदार रहा. न सिर्फ बंपर कमाई हुई बल्कि कई सारे सेलेब्रिटीज़ उसे देखनेके बाद फिल्म की तारीफ़ करते पाए गए. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ हुई. एक दिन पहले यानी24 जनवरी को इसकी पेड़ स्क्रीनिंग रखी गई थी. इसके ज़रिए फिल्म ने पांच करोड़ रुपए कमालिए हैं. ये एक उम्दा आंकड़ा है. इससे ये झलक मिलती है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिसकलेक्शन शानदार रहने वाला है. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके 'पद्मावत' केपेड प्रिव्यू कलेक्शन की जानकारी दी. इसके अलावा तरन आदर्श ने विदेश में फिल्म नेकी कमाई के आंकड़े भी डाले. ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, इंग्लैंड में भी फिल्म को बड़ाही पॉजिटिव रिस्पोंस मिला है. न सिर्फ ये बल्कि उन्होंने अपना एक शब्द का रिव्यू भीट्विटर पर डाला. वो इकलौता शब्द था 'आउटस्टैंडिंग'. करणी सेना के विरोध का असर'पद्मावत' के कलेक्शन पर पड़ेगा ज़रूर लेकिन कुछ चीज़ें उसके हक में भी है. एक तो इससारे बवाल से फिल्म को बेशुमार पॉपुलैरिटी मिली है. प्रमोशन का सारा पैसा, मेहनत बचगई. दूसरा एक फैक्ट ये भी है कि इस हफ्ते और अगले हफ्ते फिल्म के सामने कोई औरफिल्म नहीं है. पूरे दो हफ़्तों का खुल्ला मैदान है फिल्म के सामने. अक्षय कुमार की'पैडमैन' आगे खिसका दी गई है. इसके अलावा 26 जनवरी की छुट्टी के साथ ही लगा हुआवीकेंड आ रहा है. यानी तीन दिन का वीकेंड. ट्रेड पंडित कह रहे हैं कि फिल्म बॉक्सऑफिस पर झंडे गाड़ेगी.--------------------------------------------------------------------------------'पद्मावत' बवाल पर और भी बहुत कुछ यहां पढ़ें:‘पद्मावती’ दीपिका ने राजपूतों को जलाने वाला काम कर दिया हैपद्मावती का हश्र देख चुकने के बावज़ूद पीरियड फ़िल्म बनाने पर तुले हैं आशुतोषपुलिस के डंडे खाकर राजपूतों ने लिखकर दिया- अब विरोध नहीं करेंगेफेसबुक पर पद्मावत मुफ्त में LIVE दिखाई जा रही है!‘मैं एक राजपूतनी हूं और आज मुझे इस बात पर शर्म आ रही है’ बच्चों की बस पर पत्थरचलाने वालों को मैं राजपूत नहीं तालिबानी कहूंगावीडियो: पद्मावत का फिल्म रिव्यू