जेल से साढ़े चार सौ रुपए लेकर रिहा होंगे संजय दत्त
जित्ते दिन जेल में रहे, टोटल कमाई की 38000. लेकिन सब खा पीकर बराबर कर दिया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
संजय दत्त की रिहाई का वक्त नजदीक है. गुरुवार को येरवदा जेल से निकलेंगे. फिल्मी दुनिया में चाहे जित्ती तोप मारे हों. लेकिन अभी बात हो रही है उनकी उस कमाई की, जो जेल में रह कर की. टोटल पांच साल जेल में बिताए. दो टुकड़ों में. इस दौरान 38000 रुपए बनाए. लेकिन अब जब जेल से रिहा होंगे तो उनको सिर्फ 450 रुपए का पेमेंट किया जाएगा. काहे कि ज्यादातर वो खर्च कर चुके हैं. कैंटीन और डेली यूज का सामान लेने में.
जेल में सेमी स्किल्ड कारीगर थे संजय दत्त. पेपर बैग बनाते थे. एक दिन काम करने की दिहाड़ी 50 रुपए है. 1 सितंबर 2015 से पहले दिहाड़ी थी 35 रुपए. वो 256 दिन नहीं जोड़े जाएंगे. जो पेरोल पर जेल से बाहर रहे या छुट्टी ली.
जेल में उनके साथी इमोशनल हुए पड़े हैं. अधिकारी भी कह रहे हैं कि बहुत बढ़िया हिसाब किताब था जेल में इनका. जेल का टाइम ओवर हुआ. अब बाहर बॉलीवुड वाले इनके बाहर आने का वेट कर रहे हैं. पलकें बिछाए.

