The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sanjay dutt made first public appearence on BJP Stage after release from jail

अब BJP के पाले में चले कांग्रेसी पिता के बेटे संजय दत्त!

खबर जो आई है, वो खोपड़ी के खोपचे में खलबली मचा सकती है. फरवरी में जेल से छूटे संजय दत्त बीजेपी नेताओं के साथ एक प्रोग्राम में नजर आए.

Advertisement
pic
2 मई 2016 (अपडेटेड: 2 मई 2016, 01:12 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
खबर जो आई है, वो खोपड़ी के खोपचे में खलबली मचा सकती है. फरवरी में जेल से छूटे संजय दत्त बीजेपी नेताओं के साथ एक प्रोग्राम में नजर आए. बल्कि अपने टपोरी स्टाइल में महाराष्ट्र में बीजेपी की सीटें बढ़ाने की अपील भी कर डाली. प्रोग्राम था डिंडोशी में, मौका था महाराष्ट्र दिवस का. प्रोग्राम करवाया था बीजेपी नेता मोहित कम्भोज ने. मुन्नाभाई का लुक भी माहौल के माकूल था. धोती-कुरता पहने हुए थे. सिर पर केसरिया पगड़ी पहनाई गई थी. कंधे पर शॉल थी. हाथ में तलवार दी गई, जिसे उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ म्यान से आजाद किया. आप जानते हैं कि संजय दत्त का परिवार कांग्रेसी रहा है. उनके पिता सुनील दत्त लंबे समय तक कांग्रेस में रहे. मनमोहन सिंह सरकार में वह एक साल के लिए खेल मंत्री भी रहे थे. 25 मई 2005 को उनका निधन हो गया था. इसके बाद बेटी प्रिया दत्त ने उनकी विरासत संभाली. वह मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से 14वीं और 15वी लोकसभा की सदस्य रहीं. 2014 चुनाव में उन्हें बीजेपी की पूनम महाजन ने हरा दिया. https://twitter.com/ANI_news/status/727049034477756416 इसके पहले संजय दत्त ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन किया था. 2009 में उन्होंने लखनऊ की सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था. सपा ने ऊंचा ओहदा देते हुए उन्हें जनरल सेक्रेटरी बना दिया था. लेकिन बाद में अमर सिंह किनारे लगाए गए तो उन्होंने भी पार्टी छोड़ दी. इसके बाद उन्होंने कहा था कि एक्टर्स पॉलिटिक्स में फिट नहीं हो सकते. Sanjay Dutt SP अब, महाराष्ट्र डे के बाद वो बीजेपी के पिच्छू आते दिख रहे हैं. ऊंट और करवट वाला मुहावरा संलग्न है.

Advertisement

Advertisement

()