The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sanjay Dutt biopic to release in Christmas

संजय दत्त की कहानी क्रिमसस 17 को नजर आएगी

कौन से संजय की कहानी दिखाएंगे राजू हिरानी? मेहमानों को झुमाते, झूमते संजय. या फर्लो, पैरोल और वापसी की सुर्खियां बनते संजय.

Advertisement
pic
13 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2016, 10:42 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
संजय दत्त पर पीके वाले राजकुमार हिरानी फिल्म बना रहे हैं. इसमें संजय का रोल रणबीर कपूर कर रहे हैं. हीरोइन अभी तय नहीं है. वैसे भी एक तो होगी नहीं. पहली पत्नी ऋचा थीं, दूसरी पार्टनर रिया. उसके पहले माधुरी दीक्षित के साथ भी नाम जुड़ा. और रिया के बाद मान्यता. तो चार तो हायर की ही जाएंगी. खैर, फिलहाल खबर ये है कि ये फिल्म 25 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी. स्क्रिप्ट वगैरह का काम पूरा हो चुका है. जुलाई से शूटिंग शुरू हो जाएगी. अभी राजकुमार हिरानी अपने प्रॉडक्शन की फिल्म साला खड़ूस में बिजी हैं. संजय दत्त की लाइफ का कौन कौन सा टुकड़ा उठाएंगे राजू. नरगिस और सुनील दत्त का बेटा, जो सनावर के बोर्डिंग में पढ़ता था. या फिर गलत संगत में ड्रग्स करने वाला टीनएजर. जो एक दिन पापा के पहुंचता है और फूट फूटकर रो देता है. कैंसर के हाथों मां को गंवाना. या अमेरिका में इलाज. या फिर एक्ट्रेस ऋचा से प्यार. रॉकी का सुपरहिट डेब्यू. या फिर पत्नी की बीमारी. बेटी त्रिशाला के साथ रिश्ते. जो नाना नानी के पास यूएस रहती है. माधुरी के साथ तकरीबन तय रिश्ता, जो मॉरीशस से लौटने के बाद एक56 केस में गिरफ्तारी के चलते शून्य हो गया. अमन के सिपाही बने रहे कांग्रेसी बाप का मदद के लिए बाल ठाकरे के पास जाना. और संजय का भी जेल से रिहा हो मातोश्री पहुंचना. या फ्लैशबैक में वो डर, जिसके चलते कथित तौर पर संजय ने माफिया से ये गन और कारतूस लिए थे. खलनायक फिल्म की रिलीज. जी हां, मैं हूं खलनायक. सुभाष घई की महाघटिया फिल्म. जिसमें शायद आखिरी बार माधुरी उनके साथ नजर आईं. मगर अरेस्ट के चलते जो हाथों हाथों ली गई. जेल से छूटने के बाद आर्ट ऑफ लिविंग की जानकार रिया पिल्लई का साथ. जो आजकल लिएंडर पेस के साथ बच्चे की कस्टडी का मुकदमा लड़ रही हैं. मुन्नाभाई नाम की फिल्म के चलते नए सिरे से काम का जमना. आइटम गर्ल का तमगा पा चुकी मान्यता का जिंदगी में आना. मगर बहनों का इस बात पर तुनक जाना. मुंबई इंडस्ट्री में बाबा भाई वाली इमेज. पार्टियां, मेहमानों को झुमाते, झूमते संजय. जेल जाते संजय. माथे पर टीका लगाए संजय. फर्लो, पैरोल और वापसी की खबर बनाते संजय. कितने संजय. कैसे संजय. कौन से संजय.

Advertisement

Advertisement

()