SBI ने माल्या का लोन माफ किया है, तो मेरा भी लोन माफ करो
बेटे के इलाज के लिए लोन लिया था. SBI को चिट्ठी लिखी है.
Advertisement

Source : Reuters
भाउराव सोनावने. महाराष्ट्र के नासिक में टट्टी साफ करने का काम करते हैं. उन्हें जब पता चला कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विजय माल्या का 1200 करोड़ का लोन माफ कर दिया है तो उन्होंने ने SBI को एक चिठ्ठी लिख दी. और अपना लोन माफ करने की गुजारिश की है. भाउराव ने अपने बेटे के इलाज के लिए बैंक से लोन लिया था. लोन की रकम डेढ़ लाख रुपये थी. हालांकि बैंक ने अभी उनके खत का जवाब नहीं दिया है.
भाउराव का कहना है, 'मैंने एक लेटर बैंक को लिखा है. और उन्हें माल्या के लोन माफ करने के फैसले को सराहा भी है. मैंने भी SBI से रिक्वेस्ट की है कि वो मेरा लोन भी माफ कर दें.'16 नवंबर को खबर आई थी कि विजय माल्या की डिफॉल्टर कंपनी किंगफिशर का लोन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने माफ कर दिया है. माल्या के अलावा 63 और लोगों का कर्ज माफ कर दिया गया है. लेकिन ठीक उसके अगले दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान आता है. वो कहते हैं कि माल्या का कर्ज माफ नहीं हुआ है. उसे NPA में बदला गया है. जिसके तहत बैंक ये उम्मीद छोड़ देता है कि ब्याज तो दूर उसका मूलधन भी वापस नहीं आएगा.
ये भी पढ़िये...

.webp?width=60)


