आर्यन खान ड्रग्स केस में गिरफ्तारी वाले दिन आर्यन के साथ सेल्फी लेने वाले किरणगोसावी के बॉडीगार्ड और इस केस में गवाह प्रभाकर सेल ने रविवार, 24 अक्टूबर को दावाकिया था कि उससे पंचनामा पेपर बताकर खाली कागज पर जबरन साइन करवाया गया था. साथ ही आरोप लगाया कि उसने 18 करोड़ में डील फाइनल होने के बात सुनी थी. इसमें से 8 करोड़समीर वानखेड़े को देखे की बात हुई थी.We will meet the CM and HM. This will be probed through SIT. An organised crimewas executed for a year in this city, Crores of Rupees was collected:Maharashtra Minister Nawab Malik, in Aurangabad, on his allegations against NCBZonal Director Sameer Wankhede pic.twitter.com/OsMbfJMjFU— ANI (@ANI) October 24, 2021 प्रभाकर के आरोपों पर एनसीबी की ओर से जवाब आया है.एनसीबी ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में कहा है एनसीबी की मुंबई ज़ोनलयूनिट के एक गवाह का हलफनामा सोशल मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है.समीर वानखेडे का पक्ष साफ़ करते हुए, NCB ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांगकी है. Affidavit by Prabhakar Sail, witness in a crime case of NCB has come tomy notice. As he's witness & case is sub-judice, he needs to submit his prayerto Court rather than social media. Our Zonal Director, Sameer Wankhede hasdenied the allegations: DDG, South-Western Region, NCBpic.twitter.com/GwdU7AyGCY — ANI (@ANI) October 24, 2021 केंद्रीय एजेंसी ने अपनेबयान में आगे कहा - "चूंकि ये मामला माननीय अदालत के सामने है और वे इस मामले मेंगवाह हैं, अगर उन्हें कुछ भी कहना है तो उन्हें सोशल मीडिया के बजाय माननीय अदालतमें कहना चाहिए. इसके अलावा, हलफनामे में कुछ व्यक्तियों के ख़िलाफ़विजिलेंस-संबंधी कुछ आरोप हैं, जो प्रभाकर के सुने हुए पर आधारित हैं. हमारे ज़ोनलडायरेक्टर, मुंबई जोनल यूनिट, श्री समीर वानखेड़े ने इन आरोपों का स्पष्ट रूप सेखंडन किया है. चूंकि हलफनामे की कुछ सामग्री विजिलेंस मामलों से संबंधित है, इसलिएहम डायरेक्टर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को हलफनामा भेज रहे हैं और उनसे आगे कीआवश्यक कार्रवाई के लिए अनुरोध कर रहे हैं." क्या कहा था प्रभाकर ने? प्रभाकर सेलने नोटरीकृत हलफनामे में बताया है कि वह किरण गोसावी के पास बॉडीगार्ड के रूप मेंकाम करता था. क्रूज़ पर हुई रेड वाली रात को गोसावी के साथ था. उसने उस रात गोसावीको सैम नाम के शख्स से एनसीबी के दफ़्तर के पास मिलते देखा था. इस हलफनामे में घटनावाले दिन का जिक्र करते हुए कहा है, “एनसीबी के ऑफिस से 500 मीटर दूर केपी गोसावीने सैम डिसूजा नाम के एक शख्स से मुलाकात की थी. दोनों के बीच करीब 5 मिनट कीबातचीत हुई थी. इसके बाद दोनों एनसीबी ऑफिस के पास फिर मिले. इसके बाद सैम डिसूजाहमारे पीछे अपनी कार से आए. हम लोअर परेल ब्रिज के पास बिग बाजार के करीब रुके औरसैम बताई हुई जगह पर रुके. जब तक हम लोअर परेल पहुंचे गोसावी फोन पर सैम से बातचीतकरते रहे औऱ कहा कि तुमने 25 करोड़ का बम रख दिया है, चलो इसे 18 पर फाइनल करते हैंक्योंकि हमें 8 करोड़ समीर वानखेड़े को भी देने हैं.” एनसीबी का बयान आने से पहलेशिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि आर्यन खान केस में गवाह से एनसीबी द्वारा खालीपेज पर हस्ताक्षर कराना चौंकाने वाला है.रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि काफी पैसेकी भी मांग की गई थी. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले ही कहा है कि यह केसमहाराष्ट्र की छवि को खराब करने के लिए बनाया गया है. अब यह सच साबित हो रहा है.