The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sameer Wankhede Aryan Khan Cruise Drugs Case CBI NCB

शाहरुख से 25 करोड़... खुद को देशभक्त बताने वाले समीर वानखेड़े पर अब क्या खुलासे हुए?

समीर वानखेड़े की विदेशी यात्राओं, आय से अधिक संपत्ति और महंगी घड़ियों पर सनसनीखेज खुलासे. KP गोसावी पर अब ये पता चला.

Advertisement
Sameer Wankhede Aryan Khan Cruise Drugs Case CBI NCB
आर्यन खान ड्रग्स केस में नए खुलासे (फोटो- आजतक)
pic
ज्योति जोशी
15 मई 2023 (Updated: 15 मई 2023, 03:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आर्यन खान ड्रग्स केस में नई जानकारी सामने आई है. NCB और CBI की तरफ से नई जानकारियां सामने आई हैं. पता चला है कि आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने की साजिश की जा रही थी (Aryan Khan Sameer Wankhede). पूछताछ के दौरान समीर वानखेड़े अपनी विदेश यात्राओं से जुड़ी जानकारी देने से बच रहे हैं. उनकी संपत्ति को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए हैं.

दरअसल, NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ 12 मई को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था. अब NCB की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि समीर वानखेड़े से जब विदेशी यात्रा पर खर्च हुए पैसों का हिसाब मांगा गया तो उन्होंने सही से जवाब नहीं दिया. उन पैसों के सोर्स के बारे में भी जानकारी नहीं दी. पता चला है कि डिपार्टमेंट की जानकारी के बिना समीर वानखेड़े एक प्राइवेट संस्था के साथ महंगी घड़ियों की बिक्री और खरीद में शामिल थे.

आजतक से जुड़े मुनीष पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक, CBI की FIR में कहा गया है कि ड्रग मामले में आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने की तैयारी थी. ड्रग्स केस के वक्त एक शख्स की आर्यन खान के साथ सेल्फी वायरल हुई थी. उसका नाम KP गोसावी है. उसपर और उसके साथियों पर ही वसूली के आरोप लगे हैं. वो केस के गवाह भी थे.

आरोप है कि जांच के दौरान समीर वानखेड़े ने ही KP गोसावी और प्रभाकर सेल को आरोपी के खिलाफ कार्यवाही में गवाह बनने को कहा था. रिपोर्ट के मुताबिक, वानखेड़े ने VV सिंह से सिफारिश की थी कि NCB ऑफिस ले जाते समय गोसावी ही आर्यन खान को हैंडल करे. VV सिंह उस वक्त NCB, मुंबई जोनल यूनिट के अधीक्षक थे. 

क्रूज ड्रग्स केस क्या था?

2 अक्टूबर, 2021 को मुंबई के कॉर्डेलिया क्रूज पर NCB ने रेड की थी. NCB को क्रूज शिप पर रेव पार्टी होने की जानकारी मिली थी. इस मामले में आर्यन खान सहित कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, छापे के दौरान मौके से 6 लोग ही पकड़े गए थे. इस मामले के एक आरोपी को छोड़कर अन्य सभी जमानत पर बाहर आ चुके हैं. गिरफ्तारी के बाद आर्यन खान को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय जेल में बिताना पड़ा था. SIT जांच के बाद आर्यन को 6 नवंबर को जमानत दे दी गई थी. उसी महीने समीर वानखेड़े का तबादला कर दिया गया था.

वीडियो: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े पर CBI ने केस क्यों दर्ज किया?

Advertisement

Advertisement

()