देश की सियायत में तमाम नायाब नुस्खे हमेशा से आजमाए जाते रहे हैं. कभी कोई गरीबीहटाने की मांग करता हुए इमरजेंसी लगा देता है. कभी अच्छे दिन लाने के वादा करनेवाले सेल्फी मशीन बन जाते हैं. चुनावी वादों और हकीकत में कितना फर्क है, ये सारीसमझदार जनता जानती है. हम यहां जिनके सियासी नुस्खे की बात कर रहे हैं वो साइकिल परचढ़े समाजवादी नुस्खे हैं. सीएम अखिलेश यादव ने यूपी चुनावों के लिए वोटर्स कोललचवाने के लिए 'टुकड़े' डाल दिए हैं. अखिलेश यादव अब पूरे यूपी में सबको फ्री फोकटमें मोबाइल बांटेंगे. स्कीम का नाम है समाजवादी स्मार्टफोन स्कीम. बस कुछ शर्तेंहैं. 1. पहली कि रजिस्ट्रेशन के वक्त उम्र 18 होनी चाहिए. 2. फैमिली इनकम 6 लाख सेकम होनी चाहिए. 3. रजिस्ट्रेशन करने वाला यूपी का नागरिक हो. 4. 10वीं पास होना भीजरूरी है. ठहरिए. ज्यादा खुश मत होइए. इस स्कीम का रजिस्ट्रेशन भले ही 8 नवंबर तकहोना है. लेकिन ये मोबाइल तब मिलेंगे, जब यूपी चुनाव का रिजल्ट आ चुका होगा. यानी2017 की दूसरी छमाही को. जाहिर है कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी कीसरकार बनाइए. तब मोबाइल मिलेंगे. शर्तें खत्म. कैबिनेट बैठक शुरू और मंजूरी के साथखत्म. यूपी कैबिनेट ने इस स्कीम को अपनी मंजूरी दे दी है. ये शायद पहली बार है किजब चुनावी वादे के लिए किसी स्कीम का ऐलान हुआ. और इस चुनावी ऐलान को बाकायदाकैबिनेट ने इसे पास किया. अखिलेश यादव राज्य के फंड को अपने चुनावी फायदों के लिएयूज कर रहे हैं. यहां तक कि एक सरकार योजना बना रही है और रजिस्ट्रेशन के लिए जोURL बनाया गया, वो भी अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम samajwadisp.in से. बहरहाल, ऐलानहो चुका है. ठीक वैसे जैसे लैपटॉप वाला ऐलान हुआ था. बताते हैं कि 10 करोड़स्मार्टफोन बांटने का प्लान है. अखिलेश यादव ने कहा, 'जब हर हाथ में मोबाइल होगा,तब सरकार और लोगों के बीच की खाई मिट जाएगी. लोग सरकारी योजनाओं के बारे में जानसकेंगे.' इस ऐलान का पहले दिन असर ये हुआ कि ट्वीटर पर #SamajwadiSmartPhone टॉपट्रेंड में रहा.