उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के अगले दिन समाजवादीपार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. पार्टी का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव के लिएराज्य में तैनात अपर मुख्य सचिव (गृह) समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों कोउनके वर्तमान पदों से तत्काल हटाया जाना चाहिए. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिवऔर मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की ओर से चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा गयाहै, उत्तर प्रदेश शासन में अवनीश अवस्थी उप मुख्य सचिव, नवनीत सहगल अतिरिक्त मुख्यसचिव सूचना, प्रशांत कुमार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, अमिताभ यश एडीजी पद पर कार्यरत हैं.ये प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं.इन सभी को तत्काल प्रभाव से हटाए बगैर प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक,प्रभाव मुक्त चुनाव संभव नहीं है. दरअसल, अपने पत्र में समाजवादी पार्टी ने अपरमुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी को ‘उप मुख्य सचिव’ लिखा है,जबकि राज्य मेंउप मुख्य सचिव का कोई पद नहीं है. लेटर में आगे कहा गया है, समाजवादी पार्टी मांगकरती है कि उपरोक्त सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटायाजाए जिससे कि प्रदेश में निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव संपन्न हो सके.Uttar Pradesh | The Samajwadi Party submitted a memorandum to ECI seekingremoval of ACS Home Avnish K Awasthi, ADG (Law & Order) Prashant Kumar, and ADGAmitabh Yash for "acting as BJP workers" pic.twitter.com/tf6YADOjFT— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 9, 2022 वहीं इससे एक दिन पहले अखिलेशयादव ने कहा था, चुनाव आयोग ने जो शर्तें रखी हैं, उन शर्तों का पालन होगा.जो नियमबने हैं, उनके मुताबिक प्रचार करेंगे. लेकिन ये सख्ती सरकार के लिए रखनी चाहिए.सरकार यहां पर मनमानी करेगी. पिछले चुनाव में भी मैंने देखा कि किसी भी नियम को इससरकार ने नहीं माना. इसलिए इलेक्शन कमीशन ये निगरानी रखे कि सरकार में बैठे लोगउनके नियमों का पालन करें. अखिलेश ने कहा था कि इलेक्शन कमीशन ये सुनिश्चित करे किसभी पार्टियों को बराबर मौका मिले. बीजेपी के पास पहले से बहुत इन्फ्रास्ट्रक्चर हैऔर वह सरकार में है. खर्चा करने में बीजेपी सबसे आगे है. विज्ञापनों पर सरकारी पैसेखर्च किए जा रहे हैं. विपक्षी पार्टियों को भी स्पेस मिलना चाहिए. इससे पहले 7जनवरी को चुनाव आयोग ने घोषणा करते हुए बताया कि यूपी में सात चरणों में चुनावहोंगे. पहला चरण – 10 फरवरी, दूसरा चरण – 14 फरवरी, तीसरा चरण – 20 फरवरी, चौथा चरण– 23 फरवरी, पांचवा चरण – 27 फरवरी छठा चरण – 03 मार्च और सातवां चरण – 07 मार्च कोहै. नतीजे 10 मार्च को आएंगे.