The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Samajwadi Party released its first candidate list for 2019 Loksabha Elections in Uttar Pradesh

मिशन 2019: कांग्रेस के बाद सपा ने जारी की पहली लिस्ट, चाचा वर्सेज भतीजा तय

मुलायम कहां से लड़ेंगे, साफ हुआ पर डिंपल यादव का नाम नहीं.

Advertisement
pic
8 मार्च 2019 (अपडेटेड: 8 मार्च 2019, 06:17 AM IST)
Img The Lallantop
सपा की लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की हर राजनीतिक सरगर्मी पर देश की नजर है. और यूपी के लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार है उम्मीदवारों की लिस्ट का. तो 7 मार्च को कांग्रेस ने अपनी पहली प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जिसमें 15 प्रत्याशियों के नाम थे. एक दिन बाद ही यानि 8 मार्च को समाजवादी पार्टी की तरफ से भी पहली लिस्ट सामने आ गई है. इसमें 6 प्रत्याशियों के नाम हैं. इसमें सपा सुप्रीमो से संरक्षक बन चुके मुलायम सिंह यादव का भी नाम है. ये प्रत्याशी हैं - # मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव # बदायूं से धर्मेन्द्र यादव # फ़िरोज़ाबाद से अक्षय यादव # इटावा सुरक्षित से कमलेश कठेरिया # बहराइच सुरक्षित से शब्बीर बाल्मीकी # रॉबर्ट्सगंज सुरक्षित से भाईलाल कोल 1 ये लिस्ट अखिलेश यादव के चाचा और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव की तरफ से जारी की गई है. मुलायम सिंह कहां से लड़ेंगे इस पर कयास लगाए जा रहे थे, तो ये अब साफ हो गया है कि वो आजमगढ़ से नहीं, मैनपुरी से लड़ेंगे. औऱ इसमें सबसे धमाकेदार घोषणा है फिरोजाबाद की जहां से लड़ने की घोषणा अखिलेश यादव के रूठे हुए चाचा शिवपाल यादव ने लड़ने की घोषणा कर रखी है. माने उनका मुकाबला अपने भतीजे अक्षय यादव से अब तय है. अक्षय रामगोपाल यादव के बेटे हैं. अक्षय 2014 में फिरोजाबाद से जीतकर पहली बार सांसद बने थे. लिस्ट में सपा परिवार के तीन नाम हैं. पर अभी ये नहीं साफ है कि खुद अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे या नहीं. और सबसे बड़ी बात कि डिंपल यादव चुनावी मैदान में फिर दिखेंगी या नहीं.
लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement

Advertisement

()