बजरंगी भाईजान में जिसको कुश्ती लड़ने में गुदगुदी लगती थी, वही वाला आदमी अबपहलवानी करने अखाड़े में कूद पड़ा है. इस बार नाम है उसका सुल्तान! हरयाणे का 'सेर'!धुल मिट्टी में सना हुआ. शरीर गांठ सा और छाती फुलाए, माथे से चूते पसीने से ज़मींको सींचता हुआ दिख रहा है टीज़र में. यश राज फ़िल्म्स का बैनर है. फिल्म में सलमान केसाथ हैं अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा. फिल्म के डायरेक्टर हैं अली अब्बास जाफ़र औरम्यूज़िक डायरेक्टर हैं विशाल-शेखर. फिल्म रिलीज़ हो रही है 6 जुलाई 2016 को. इंतज़ारहै और रहेगा. https://www.youtube.com/watch?v=vU6A1jpe5k8-------------------------------------------------------------------------------- सलमान के एक बेहतरीन गाने का पढ़ें पोस्टमार्टम सलमान की फिल्म आने पर फिर छिड़ेगीसबसे बड़े खान की बहस. हम क्लियर कर देते हैं. यहां पढ़ें सलमान की पिछली फिल्म केबारे में.