सलमान ने 'राधे' को लेकर ऐसा बड़ा ऐलान किया है कि उनके फैन झूम उठेंगे
लोग अभी से उन्हें बधाई दे रहे हैं.
Advertisement

बीते दिनों ये हवा उड़ी थी कि सलमान खान की 'राधे' फिल्म भी 'लक्ष्मी' और 'कुली नंबर वन' की तरह ओटीटी पर रिलीज़ हो सकती है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
सलमान खान. जिनकी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की रिलीज़ डेट को लेकर लोग कयास लगा रहे थे. अब इसे लेकर सलमान ने बड़ा ऐलान कर दिया है. फाइनली सलमान ने खुद ही बता दिया है कि ये फिल्म कब रिलीज़ होगी. बीते दिनों देशभर के फिल्म एग्जिबिटर्स ने भी सलमान को एक लेटर लिखकर अपील की थी. जिसका जवाब सलमान ने अब दिया है.
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान ने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा,
''माफ कीजिएगा सभी थिएटर ओनर्स को जवाब देने में मुझे बहुत समय लगा. इस दौर में ये निर्णय लेना काफी बड़ी बात है. मुझे पता है कि इस वक्त थिएटर मालिक और फिल्म एग्जिबिटर्स आर्थिक तंगी से गुज़र रहे हैं. इसलिए मैं उनकी मदद 'राधे' को थिएटर में रिलीज़ करके करना चाहता हूं. बदले में मैं बस ये चाहता हूं कि 'राधे' देखने के लिए जो ऑडिएंस थिएटर में आए उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए.''सलमान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा,
''मेरा वादा फिल्म को ईद पर रिलीज़ करने का था और इंशा अल्लाह ये ईद-2021 पर ही रिलीज़ होगी. इस साल ईद पर 'राधे' मूवी का मज़ा थिएटर्स में लें...''सलमान के इस ट्वीट पर लगातार रिएक्शन्स आ रहे हैं. लोग उनके इस निर्णय का शुक्रिया कह रहे हैं. साथ ही उन्हें 'राधे' फिल्म के लिए अभी से ही भर-भर के बधाई भी दे रहे हैं. # डिस्ट्रीब्यूटर्स ने क्या कहा था बीते दिनों ये हवा उड़ी थी कि सलमान खान की 'राधे' फिल्म भी 'लक्ष्मी' और 'कुली नंबर वन' की तरह ओटीटी पर रिलीज़ हो सकती है. इसी के बाद गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड सहित देशभर के थिएटर मालिकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सलमान खान को ये लेटर लिखा. उनसे अपील की कि सलमान अपनी फिल्म थिएटर्स में ही रिलीज़ करें. डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना था कि अगर 'राधे' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी तो इससे बड़े स्तर पर आर्थिक मदद मिलेगी. प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनी 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार होंगे. सलमान खान इस समय अपनी अगली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की शूटिंग भी कर रहे हैं. जिसमें उनके साथ आयुष शर्मा लीड रोल में हैं.#Radhe pic.twitter.com/0VMAbeqGyV
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 19, 2021

