शेरा पकड़ा गया है, पुलिस पकड़ ली है. सारे इंडिया में अगर कोई बॉडीगार्ड फेमस हुआ हैतो वो है 'बॉडीगार्ड' का बॉडीगार्ड शेरा. कहें तो शेरा सलमान खान के सिर्फबॉडीगार्ड नहीं हैं बल्कि उनके फैमिली मेंबर की तरह हैं. बॉडीगार्ड शेरा का असलीनाम है गुरमीत सिंह जॉली है. पर अपनी 'शेरदिली' की वजह से इनको लोग शेरा कहने लगगए. पर इस समय शेरा न्यूज में आ गए हैं. शेरा पर आरोप लगे हैं कि उसने मारपीट की औरअगले को बंदूक दिखाकर धमकाया.हुआ क्या था?शेरा के खिलाफ अंधेरी के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला लिखाया गया था. विक्टिमने शिकायत दर्ज कराई कि शेरा ने बंदूक दिखाकर उसे धमकाया है. और उसकी गर्दन कीहड्डी तोड़ दी है. कल रात करीब ढाई बजे विक्टिम और शेरा के बीच किसी बात को लेकरबहस हो गई थी. उसके बाद शेरा और उनके साथ उनके जानने वाले बॉडीगार्ड्स ने मिलकरविक्टिम के साथ मारपीट की. और बंदूक दिखाकर धमकी भी दी. पुलिस ने आईपीसी की धारा323, 326 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है. ये कोईपहली घटना नहीं है जब शेरा विवादों में हैं. इससे पहले भी शेरा नाम कई बार विवादोंसे रहा है.जानते हैं शेरा के बारे में कुछ बातेंबॉडी बिल्डिंग में जूनियर मि. मुंबई और जूनियर मि. महाराष्ट्र जैसे खिताब जीत चुकेहैं शेरा. सलमान को जहां जाना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा लेलेते हैं. कई बार उन्हें रास्ता खाली करने के लिए छह-सात किलोमीटर तक पैदल चलनापड़ता है. आखिर शेरा की मुलाकात कैसे हुई सलमान खान से? इस बारे में शेरा ने अपनेएक इंटरव्यू में बताया है कि, ”आज से 15 साल पहले सोहेल भाई ने मुझे बुलाया था अपनेऑफिस. एक्चुअली सलमान भाई के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी. मेरी कंपनी है सिक्योरिटीकी. जिसका स्टीकर भाई आज कल अपने टीशर्ट पर लगाए रहते हैं. उन्होंने कहा कि भाई केसाथ अब तू रहेगा. तब से अब तक मैं ही हूं भाई के साथ.” शेरा का घर मुंबई में सलमानखान के घर के जस्ट बगल में ही है. उनकी एक कंपनी ‘टाइगर सिक्योरिटी’ है. ‘टाइगरसिक्योरिटी’ स्टार्स को सुरक्षा मुहैया कराती है. कहा जाता है कि सलमान को भाईबुलाने वाले शेरा उनसे पहले भारत आने वाले हॉलीवुड स्टार्स को सिक्योरिटी देते थे.शेरा ने पिछले साल सलमान खान के हैप्पी बर्थडे पर रॉयल इनफील्ड बाइक गिफ्ट की थी.जिसका नंबर सलमान के डेट ऑफ बर्थ से मैच करता है. शेरा के बेटे टाइगर को सलमान खानबॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं.बॉडीगार्ड खुद को विवादों से नहीं बचा पाताइससे पहले भी शेरा विवादों में रह चुके हैं. पिछले साल जब वो सलमान खान के साथअहमदाबाद से गरबा नाइट अटेंड कर मुंबई वापस आ रहे थे. तब मुंबई एयरपोर्ट पर मीडियाको उन्होंने धमका दिया था. शेरा पर सलमान खान के फैन को कूटने का भी आरोप लग चुकाहै.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है