The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Salman Khan Radhe spends Rs 7.5 crore for 20 minute VFX heavy climax scene

सलमान की अगली फिल्म में ऐसा क्या है कि एक ही सीन पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं!

'राधे' में 20 मिनट का एक सीन जबरदस्त होने वाला है.

Advertisement
pic
29 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 29 जनवरी 2020, 12:03 PM IST)
Img The Lallantop
‘राधे’ में भी सलमान पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सलमान खान की फिल्म 'राधे' को लेकर जबरदस्त बज़ है. अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आई है. वो ये कि सलमान की 'राधे' के एक क्लाइमैक्स सीन पर 7.5 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. फिल्म की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हो चुकी है.

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये पूरा सीन क्रोमा टेक्नोलॉजी की मदद से शूट किया जाएगा और इस सीन में तगड़े तरीके से वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा. अभी तक क्रोमा तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल बाहुबली और उसकी सीक्वल में देखा जा चुका है. फिल्म में क्रोमा का इस्तेमाल में दम से पैसा खर्च होता है. ये सीन ब्लू या ग्रीन बैकग्राउंड में शूट होते हैं और इन्हें शूट करने के लिए काफी लाइट्स की जरूरत होती है. इसके अलावा वीएफएक्स के जरिये शूटिंग का पूरा बैकग्राउंड बदला जा सकता है.

सलमान और रणदीप पर शूट होगा सीन

कहा जा रहा है कि 20 मिनट का ये सीन सलमान खान और फिल्म के विलेन बनें रणदीप हुड्डा पर शूट किया जाएगा. और इस सीन में दोनों के बीच भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा. एक्शन फिल्म का फाइनल सीन दुबई में शूट होगा. इसके अलावा मुंबई के स्टूडियो, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता जैसे शहरों में फिल्म के बाकी हिस्से शूट हो रहे हैं.

4 नवंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. शूटिंग के पहले दिन का वीडियो सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था.



View this post on Instagram

#RadheEid2020 . . . Day 1

A post shared by Salman Khan
(@beingsalmankhan) on


तीसरी बार साथ होंगे सलमान-प्रभुदेवा

'राधे' को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं. प्रभुदेवा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'राधे' में भी सलमान पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन ये पुलिसवाला अंडरकवर होगा. चुलबुल पांडे की तरह नहीं. इससे पहले सलमान और प्रभुदेवा 'वॉन्टेड' और 'दबंग 3' में साथ काम कर चुके हैं.

इस फिल्म को सलमान की बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री की कंपनी 'रील लाइफ प्रोडक्शन प्रायवेट लिमिटेड' प्रोड्यूस कर रही है. इसके अलावा सोहेल खान भी फिल्म में पैसा लगा रहे हैं. यानी सोहेल फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में सलमान और रणदीप हुड्‌डा के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, और जरीना वहाब जैसे स्टार्स काम कर रहे हैं. फिल्म सलमान के रिजर्व स्लॉट यानी इस साल ईद पर रिलीज होगी.



Video : सलमान आमिर को लेकर कल्ट कॉमेडी बनाने वाले फिल्म मेकर विनय की डेथ हो गई

Advertisement

Advertisement

()