रिलीज होने के तीन हफ्ते बाद भी 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) बॉक्स ऑफिसपर अच्छी कमाई कर रही है. राजनीति से लेकर ऐक्टिंग तक के दिग्गजों ने इस मूवी पररिएक्शंस दिए हैं. अब इस लिस्ट में लेटेस्ट नाम बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान(Salman Khan) का भी जुड़ गया है. विवेक अग्निहोत्री की तरफ से बनाई गई ये फिल्म 90के दशक में कश्मीर घाटी से हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन के इर्द गिर्द घूमती है.सलमान ने ऐसे किया रिएक्ट फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभाने वाले अनुपम खेर ने कहाहै कि सलमान खान को 'द कश्मीर फाइल्स' काफी पसंद आई है और एक्टर ने फिल्म देखने केबाद इसपर अपना रिएक्शन भी दिया है. टाइम्स नाऊ के संग बातचीत में अनुपम खेर ने कहाकि सलमान ने फिल्म की तारीफ की है. खेर ने कहा, "व्यक्तिगत रूप से मैं कहूंगा किसलमान खान ने अगले दिन मुझे कॉल किया और बधाई दी." यही नहीं रितेश देशमुख, सुनीलशेट्टी, आमिर खान, अजय देवगन समेत कई सेलेब्स ने भी द कश्मीर फाइल्स की तारीफ कीहै. बॉलीवुड में सलमान खान और अनुपम खेर का रिश्ता काफी खास और पुराना है. दोनों नेकई फिल्मों में एक साथ काम किया है. जिनमें प्रेम रतन धन पायो, जान-ए-मन जैसीफिल्में शामिल हैं. 'बॉलीवुड शॉक में है' द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्तकमाई की है. अबतक फिल्म 225 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. खेर का कहना है कि इसफिल्म को बॉलीवुड से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला है, जैसा मिलना चाहिए था. उन्होंनेकहा, "जहां तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बात है, तो मुझे लगता है कि वे शॉक मेंहैं. ऐसा कभी हुआ नहीं है. जब कोई शॉकिंग चीज होती है, तो ये बहुत ही स्ट्रेंजरिएक्शन होता है." इन सब के बीच इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री मुश्किलोंमें फंसते नजर आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म के प्रचार के दौरान विवेक ने कुछ ऐसा कहदिया जिस वजह से उनके खिलाफ उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. दरअसल विवेक ने'भोपाली' शब्द का मतलब 'होमोसेक्शुयल' बता दिया था. हालांकि शिकायत दर्ज होने केबाद इस मामले में अभी तक विवेक की तरह से बयान सामने नहीं है.