The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Salman Khan movie Radhe Your Most Wanted Bhai to release on EID 13 may in theaters and OTT

सलमान खान की 'राधे' घर बैठे ऐसे देख सकेंगे

13 मई को रिलीज़ हो रही है फिल्म.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
मेघना
21 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2021, 04:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' 13 मई को रिलीज़ होने जा रही है. ताज़ा अपडेट ये है कि ये फिल्म थिएटर के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ की जाएगी. अब आप घर बैठे इस फिल्म को देख पाएंगे. मगर इसमें एक ट्विस्ट है. वो ये कि इस मूवी को Pay Per View के मैथड से रिलीज़ किया जाएगा. मतलब जितनी बार आप फिल्म देखेंगे, उतनी बार आपको इसके पैसे देने पड़ेंगे. वैसे ही जैसे सिनेमा हॉल में जितनी बार फिल्म देखनी हो, उतनी बार टिकट खरीदनी पड़ती है.
सलमान खान की ये फिल्म 13 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसे कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर रिलीज़ किया जाएगा. 13 मई को ही ये मूवी Zee5 के ZEEPlex, Dish TV, D2H, Tata Sky और Airtel Digital TV पर भी रिलीज़ होगी. इन सभी जगहों पर Pay Per View सिस्टम होगा. जहां आपको हर बार फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदनी पड़ेगी. Zee5 वालों के लिए स्पेशल ऑफर अब जिन्होंने ज़ी5 का एनुअल सब्सक्रिप्शन ले रखा है उनके लिए स्पेशल ऑफर है. वो लोग 'राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को फ्री में देख सकते हैं. लेकिन सिर्फ एक बार. एक बार पूरी फिल्म देखने के बाद अगर आप फिर से इसे देखना चाहेंगे तो आपको भी इसकी टिकट खरीदनी होगी.
अभी ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर क्या सिस्टम है?
अलग-अलग ओटीटी प्लैटफॉर्म का हिसाब किताब अलग-अलग है. जैसे हॉटस्टार में सब्सक्रिप्शन के बिना भी यूजर्स कुछ वीडियोज़ देख सकते हैं. इसके अलावा हॉटस्टार के दो तरह के प्लान हैं. प्रीमियम और वीआईपी. वीआईपी प्लान सस्ता होता है, लेकिन इसमें कॉन्टेंट काफी लिमिटेड है. वहीं प्रीमियम में सारा कॉन्टेंट उपलब्ध है.
उदाहरण के लिएः ‘दिल बेचारा’ हॉटस्टार पर सभी लोग देख सकते थे, फ्री में. लेकिन ‘सड़क 2’ देखने के लिए कम से कम वीआईपी प्लान होना ज़रूरी था. वहीं, डिज़्नी की ज्यादातर फिल्में देखने के लिए प्रीमियम प्लान होना ज़रूरी है.

इसके अलावा, एमेजॉन प्राइम का कोई भी वीडियो देखने के लिए यूज़र के पास सब्सक्रिप्शन होना ज़रूरी है.
अब ज़ी5 के बारे में भी जान लेते हैं. हॉटस्टार की तरह ही इसमें कुछ वीडियोज़ फ्री में बिना सब्स्क्रिप्शन के देखे जा सकते हैं. इसके बाद आती है क्लब मेंबरशिप. इसमें ज़ी के एंटरटेनमेंट चैनल्स के शोज़ के नए एपिसोड टीवी से पहले देखे जा सकते हैं. आखिर में आता है प्रीमियम प्लान. जिसमें ज़ी5 का एक्स्क्लूसिव कॉन्टेंट देखा जा सकता है. ज़ी5 वो पहला प्लेटफॉर्म है जिसने Pay Per View की शुरूआत की. इससे पहले ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म 'खाली-पीली' भी इसी मैथड से रिलीज़ हुई थी.
वैसे अभी तक मेकर्स ने ये नहीं बताया है कि सलमान खान की फिल्म को ओटीटी पर या डिश टीवी पर देखने के लिए कितना पैसा देना होगा. मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत थिएटर की कीमत जितनी होगी. जो 150 से 300 रुपये तक हो सकती है. मूवी में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा नज़र आएंगे.

Advertisement

Advertisement

()