सलमान खान ने कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.ये रिकॉर्ड उनकी किसी फिल्म या म्यूज़िक वीडियो का नहीं है. उनकी सोशल मीडियाफॉलोविंग के बारे में है. 22 अप्रैल को सलमान को ट्विटर पर फॉलो करने वालों कीसंख्या 40 मिलियन यानी 4 करोड़ के पार पहुंच गई. इस मैजिकल नंबर को छूने वाले वोइंडिया के कुल तीसरे शख्स हैं. और अगर सेलेब्रिटीज़ की बात करें, तो इस मामले मेंवो दूसरे नंबर पर हैं. ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन हैं अपनेपीएम नरेंद्र मोदी. मोदी जी को 55.6 मिलियन यानी 5 करोड़ 56 लाख लोग ट्विटर पर फॉलोकरते हैं. ट्विटर फॉलोविंग के मामले में पीएम मोदी और सलमान खान के बीच जो आदमी है,उसका नाम है अमिताभ बच्चन. बच्चन साहब को कुल 41.5 मिलियन यानी 4 करोड़15 लाख लोगफॉलो करते हैं. यानी ट्विटर पर इंडिया की सबसे बड़ी फॉलोविंग वाले सेलेब्रिटी बननेके लिए भाई को सिर्फ 15 लाख फॉलोवर्स की ज़रूरत है. हम समझ रहे हैं कि सलमान की बातहो रही है, तो आपके दिमाग में शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स कीबात भी चल रही है. हम उनका भी आंकड़ा लाएं हैं. लेकिन उसके पहले एक चीज़ और जानलीजिए. सलमान खान ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम मिलाकर इंडिया के सबसे ज़्यादाफॉलो किए जाने वाले सेलेब्रिटी हैं. टोटल वाले मामले में हम उनके समकालीन एक्टर्सकी फॉलोविंग की लिस्ट लाए हैं. (टोटल इंस्टा, फेसबुक और ट्विटर फॉलोवर्स ) # सलमानखान- 109 मिलियन यानी 10.9 करोड़ # अक्षय कुमार- 100.4 मिलियन यानी 10.04 करोड़ #शाहरुख खान- 90 मिलियन यानी 9 करोड़ # अमिताभ बच्चन- 85.5 मिलियन यानी 8.55 करोड़आमिर खान इस मामले में सबसे कमज़ोर हैं. उनकी टोटल फॉलोविंग है 44 मिलियन यान 4.4करोड़ है. लेकिन अगर हम इंडिया की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट निकालेंगे, तो उसमेंआमिर खान की फिल्मों की संख्या सबसे ज़्यादा होगी. सोशल मीडिया फॉलोवर्स की गिनतीआपको कितनी बचकानी और हल्की चीज़ लग रही होगी. लेकिन मज़ेदार बात ये कि इन्हींफॉलोवर्स की संख्या के हिसाब से आज कल एक्टर्स को फिल्में और ब्रांड एंडॉर्समेंट्समिलते हैं. उन्हें एक-एक (प्रमोशनल) ट्वीट या सोशल मीडिया पोस्ट करने के करोड़ोरुपए मिलते हैं. इसलिए आज कल लोग सेलेब्रिटी बाद में सोशल मीडिया सेलेब्रिटी पहलेबन जाते हैं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: डॉक्टरों पर पत्थर चलाने वालों के लिए सलमान खान ने वीडियो बनाया है