बुरी खबर है भइया उनके लिए जो दिवाली पर जुआ खेलते हैं. साउथ दिल्ली के एक कसीनो परपुलिस ने रेड कर दी. सबकुछ जब्त कर लिया है. लोगों को तो दिवाली का इंतजार रहता हैजुए के अड्डे पर कूल्हे टिकाने का. यही तो मौका होता है अपनी किस्मत आजमाने का औरचेक करने का भी कि लक्ष्मी देवी की उनपर कितनी कृपा वाली नजर है. साउथ दिल्ली केपॉश इलाके में सैनिक फार्म का एक फार्महाउस है. दिन में तो ये फार्महाउस होता हैलेकिन रात के 10 बजे के बाद शानदार-जानदार कसीनो में बदल जाता है. दिल्ली केबड़े-बड़े बिजनेसमैन का अड्डा बन जाता है. और हां ये पूरी तरह गैर-कानूनी ढंग सेचलता है. नो लाइसेंस ऐट ऑल. कसीनो की एंट्री फीस के बारे में हमको मालूम नहीं है परहां 5 लाख रुपये तो नहीं ही होती होगी. इस कसीनो में घुसड़ने के लिए कम से कम आपकीजेब में 5 लाख रुपये होने चाहिए. वरना नो एंट्री बंधू. खैर हम बता रहे थे कि इसकसीनो में पुलिस ने रेड की. वो भी सरप्राइज वाली. और 19 जुआ खिलाड़ी, 5 ऑर्गनाइजर्सऔर 12 स्टाफ को दबोच लिया. पुलिस को वहां से करीब 1 करोड़ 40 लाख की चिप मिली है.इसके अलावा 11 महंगी और लग्जरी गाड़ियां बोले तो फास्ट एंड फ्यूरियस टाइप वाली. 23इंपोर्टेड दारू की बाटलियां और ढाई सौ ताश के पत्तों की गड्डियां भी जब्त की हैंपुलिस ने. पुसिल के मुताबिक, यहां 5 लाख रुपये एंट्री फीस है. और हां फ्रेशर्स को 5लाख के अलावा वहीं के दो लोगों की गवाही चाहिए होती है. कसीनो में जो पैसे के बदलेबिस्कुट टाइप देता है न दांव लगाने के लिए वो हजार रुपये से लेकर लाख रुपये तक कीमिली है यहां. अब कसीनो लाइसेंस होल्डर था नहीं इसलिए ऊहां के लोग उसकाप्रचार-प्रसार नहीं करते थे. फेसबुक, व्हाट्सएप कुछ नहीं. जानकारी पास करने केपुराने तरीके पर ही टिके थे. फोन कॉल. कसीनो के जितने भी मेंबर थे उनको पहचान केलिए एक स्पेशल सिक्का दिया गया था. जो मेंबर नया बकरा फंसा कर कसीनो लाता उसे बोनसभी मिलता. एक दफा जो कोई जुआ खेल गया तो उसे अपना नाम पता फोन नंबर सब देना होताथा. ताकि अगली बार जब भी जमावड़ा लगे, सारे की हाजिरी हो वहां. कसीनो होने की भनकपुलिस को तब लगी जब उसने एक मेंबर के हाथ में दांव लगाने वाला चिप फार्महाउस केअंदर ले जाते देखा. जो थोड़ा बहुत शक था वो आस-पास से पूछताछ करके और फार्महाउस केबाहर महंगी गाड़िया देखकर दूर हो गया. फिर क्या. छापा मार दिया और सारे धरे गए. दोअलग-अलग केस ठोक दिए गए. एक दिल्ली गैंबलिंग एक्ट और दूसरा दिल्ली एक्साइज एक्ट.कसीनो का मालिक अभी फरार है. पुलिस ने कोर्ट से रिक्वेस्ट किया है कि उस प्रॉपर्टीको दिल्ली गैंबलिंग एक्ट के तहत सील कर दें.