भारत के चार सबसे जबदस्त बल्लेबाजों यानी फैब्युलस फोर में से एक सचिन अपनेपरफेक्शन से लेकर, राहुल द्रविड फिटनेस और सौरभ गांगुली एग्रेशन के लिए जाने जातेहैं. पर जो चौथा नाम टेक्निकल ब्रिलिएंस के लिए जाना जाता है, वो हैं VVS लक्ष्मण.ऑस्ट्रेलिया का पक्का दुश्मन और कलाई का जादूगर. 2000 की शुरूआत में आस्ट्रेलिया केखिलाफ 281 की जो पारी ईडेन गार्डेंस में खेली थी उसे कोई भी सच्चा क्रिकेट फैन नहींभुला सकता. लक्ष्मण का 42वां जन्मदिन था तो बधाइयों का तांता लगा रहा. ट्विटर भरगया था VVS लक्ष्मण की बधाइयों से. पहले के और अभी के बहुत से क्रिकेटर्स ने उनकोबधाई दी. VVS लक्ष्मण के वेरी-वेरी स्पेशल वाले बर्थडे पर बता दें कि लक्ष्मण केइतने क्लासिक होने का रीजन है उनका पूरे करियर में 17 शतक और 56 पचासे मारने केअलावा उनका एवरेज करीब-करीब 46 होना. बहरहाल इन सारी बधाईयों के बीच एक बधाई वायरलहुई चली जा रही है. ये कोई बताने की बात नहीं है कि वो विश किसका रहा होगा. जाहिरहै सहवाग, सहवाग, सहवाग का. पहले दूसरों के विश देख लो, नीचे सहवाग भी मिलेंगे,अपने अनोखे ट्वीट के साथ.सहवाग के भगवान जी माने सचिन ने ट्वीट किया, जो हमेशा इंडिया के लिए कुछ स्पेशलकरना चाहता था उस लच्छी को हैप्पी बर्थडे.https://twitter.com/sachin_rt/status/793331741683515392?ref_src=twsrc%5Etfw--------------------------------------------------------------------------------युवराज सिंह को शायद कोई फोटो लक्ष्मण के साथ नहीं मिली. इसलिए बिना फोटो लगाए हीउन्होंने बधाई दी.https://twitter.com/YUVSTRONG12/status/793327417339285504?ref_src=twsrc%5Etfw--------------------------------------------------------------------------------इंडियन वीमेंस क्रिकेट टीम की कैप्टन रहीं अंजुम चोपड़ा ने भी लक्ष्मण को सिंपल एंडस्वीट विश ट्विटर के जरिए भेजा.https://twitter.com/chopraanjum/status/793320929136750592?ref_src=twsrc%5Etfw--------------------------------------------------------------------------------इंडिया में क्रिकेट की कर्ता-धर्ता BCCI ने लक्ष्मण को विश करते हुए महान बल्लेबाजबताया.https://twitter.com/BCCI/status/793317559898476544?ref_src=twsrc%5Etfw--------------------------------------------------------------------------------पर इन सबमें बाजी मारी सहवाग ने. आजकल वो किसी भी बारे में ट्विट करते हैं. ट्वीटछा जाता है. ऐसा ही हुआ सहवाग ने शोले के क्लासिक डायलॉग की तर्ज लिखा, अगर लक्ष्मणशोले में होते तो गब्बर का डायलॉग होता, ये कलाई हमका दे दे लक्ष्मण.https://twitter.com/virendersehwag/status/793317254263873537?ref_src=twsrc%5Etfw--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -वो क्रिकेटर जिसने भारतीय टेस्ट की इकलौती असंभव पारी खेलीसिर्फ कप नहीं, दिल भी जीतते हैं बीरेंद्र लाकड़ा!इरफ़ान पठान : जिसके जैसा पठान समूचे पाकिस्तान में नहीं थामोदी ने कहा सैनिकों को संदेश दो, सहवाग और अक्षय कुमार ने भेजा वीडियोजानिये सचिन सहवाग को लाला क्यूं कहते हैंकबड्डी वर्ल्ड कप जीत के बाद सहवाग ने पीयर्स मोर्गन का ले लिया स्वादपहली ही सीरीज में सहवाग को होना पड़ा था रंगभेद का शिकारजब सौरव गांगुली ने ड्रेसिंग रूम से सहवाग को भगा दिया