PM मोदी ने CM गहलोत की तारीफ की थी, पायलट ने गुलाम नबी की याद दिलाकर तंज कस दिया
पीएम मोदी ने कहा था कि उन्होंने अशोक गहलोत के साथ काम किया है.

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हालिया बयान का हवाला देकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसा है. इसमें उन्होंने अशोक गहलोत की तुलना कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद से कर डाली (Sachin Pilot on Ashok Gehlot Rajasthan PM Modi). दरअसल, एक दिन पहले राजस्थान में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी और सीएम गहलोत ने एकसाथ शिरकत की थी. उस दौरान पीएम मोदी ने अशोक गहलोत की “तारीफ” कर दी थी. इस पर सचिन पायलट ने कहा है कि मोदी ने गुलाम नबी आजाद की भी इसी तरह तारीफ की थी और बाद में क्या हुआ सब जानते हैं.
मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा-
पीएम ने गहलोत की क्या तारीफ की?पीएम मोदी ने मंगलवार को राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा किया. पीएम मोदी ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत सबसे सीनियर मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री के रूप में दोनों साथ काम कर चुके हैं. सीएम गहलोत ने भी अपने संबोधन में पीएम मोदी की तारीफ की थी.
गुलाम नबी के लिए क्या कहा था?आजतक के मुताबिक, पीएम मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे गुलाम नबी आजाद की संसद से विदाई के दौरान जमकर तारीफ की थी. तब मोदी सदन में भावुक भी हो गए थे. पीएम ने कहा था कि गुलाम नबी आजाद यहां के घर में बगीचे को संभालते हैं, जो कश्मीर की याद दिलाता है. उन्होंने कहा था-
बता दें गुलाम नबी आजाद ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़ी है. उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाई है जो जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ेगी.
देखें वीडियो- राजस्थान MLA अमीन खान ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत पर क्या कहा जो सब हैरान रह गए?

.webp?width=60)

