ट्विटर बहुत रोचक जगह है. एकदम मारक. और सहवाग, इंडियन ट्विटराती विभाग के फैंटमहैं. मैदान पर सहवाग बहुत पहले ही फैंटम बन लिए थे. सहवाग जिन्हें अपना गुरु कहतेहैं उनका नाम है सचिन तेंदुलकर. सचिन तेंदुलकर इंडिया के लिए क्रिकेट खेला करते थे.मात्र 100 शतक बनाये. नवंबर 2013 में आखिरी टेस्ट खेला. सचिन के नाम कुछ रिकॉर्ड्सभी दर्ज हैं. सचिन ने मंगलवार को इंडियन टीम को टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर आनेकी बधाई दी. उसके बाद सचिन के छोटे और उद्दंडी वर्ज़न यानी सहवाग ने उन्हें ट्वीटकिया. कहने लगे, ओ भगवान जी, टीम को तो खूब शाबाशी देते हो, कभी-कभी कमेंट्री करनेवालों पर भी नज़र डाल लिया करो. इस पर सचिन का जो जवाब आया, उसे समझाने के लिए क्यूटशब्द का इस्तेमाल करना पड़ेगा. वो क्यूट ही था. साथ ही था उसमें बाल्टियों भर काप्यार. सचिन ने सहवाग को लाला कहके पुकारा. वही सहवाग, जिन्हें मुल्तान मेंउन्होंने छक्का मारने को मना किया था और सहवाग ने उनके कहे पर कोई ध्यान नहीं दियाऔर अगले ही ओवर में मुश्ताक़ को छक्का मारा. उसी छक्के से उनके 300 रन पूरे हुए थे.उसी उद्दंडी, बात न मानने वाले, धाकड़ सहवाग को सचिन का लाला कहकर बुलाना ज़ेहन मेंसैकड़ों-हज़ारों क्रिकेट से जुड़ी यादों को ताज़ा कर गया. और एक बार, बस एक बार सचिन औरसहवाग को इंडिया की नीली जर्सी पहन कर बॉलर्स को जहां-तहां मारते हुए देखने का मनकरने लगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:इंडिया के हमले पर सबसे मारक बात सहवाग ने कही है!