एक ही दिन चार बड़े सितारों की फिल्में रिलीज़ हो रही हैं, आप कौनसी देखेंगे?
दो फिल्में देशभक्ति की, एक आम आदमी की और एक एक्शन ड्रामा. फुल वैरायटी.
Advertisement

15 अगस्त 2019 को बॉलीवुड के तरफ करो ट्रीट क़ुबूल क्योंकि होने वाली हैं चार फिल्में एक साथ रिलीज़.
Quick AI Highlights
Click here to view more
डायरेक्टर एस. एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के बाद एक्टर प्रभास ने कोई भी फिल्म नहीं की क्योंकि वो अपनी अगली फिल्म 'साहो' में जी-जान से मेहनत कर रहे थे. अब बहुत जल्द 'साहो' आने वाली है. हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसके बाद फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज़ डेट सोशल मीडिया पर अनाउंस कर दी है. और ये डेट कोई मामूली डेट नहीं हैं बल्कि बड़ी खास डेट है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन एक नहीं, चार-चार बड़े एक्टर्स की फिल्में लग रही हैं. तारीख है 15 अगस्त, 2019. आइए बताएं कि इस दिन कौन से एक्टर्स अपनी फिल्में आपकी छुट्टी मुकम्मल बनाने के लिए ला रहे हैं.
#1. 'साहो'
फिल्म 'साहो' एक्शन और फैंटसी का मिक्स है, जिसके डायरेक्टर सुजीत हैं. इसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर लीड रोल में है. इन दोनों के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी और महेश मांजरेकर भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे. श्रद्धा इस फिल्म से तेलुगू फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. ये तीन भाषाओं में रिलीज़ होगी- तमिल, तेलुगु और हिंदी. इसे देश दुनिया की कई जगहों पर शूट किया गया है जैसे आबु धाबी, रोमानिया, मुंबई और हैदराबाद.

#2. 'बाटला हाउस'
जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर के लीड रोल वाली फिल्म 'बाटला हाउस' को 'कल हो ना हो' के डायरेक्टर निखिल आडवाणी और भूषण कुमार को-प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये फिल्म साल 2008 के 19 सितंबर को दिल्ली के जामिया नगर में हुए एनकाउंटर पर बेस्ड है. एनकाउंटर में दो लड़के मारे गए थे और दो भाग गए थे. पुलिस का कहना था कि ये सभी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादी थे. एनकाउंटर में एक और आरोपी ज़ीशान गिरफ्तार कर लिया गया था. इस एनकाउंटर को दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा लीड कर रहे थे जो मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे. संभवत: इन्ही पर बेस्ड किरदार जॉन कर रहे हैं. उनके किरदार का नाम संजीव कुमार यादव होगा.

#3. 'मिशन मंगल'
फॉक्स स्टार स्टूडियो और आर. बाल्की ने घोषणा की है कि वे अपनी फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त, 2019 को रिलीज़ करेंगे. फिल्म को डायरेक्ट जगन शक्ति ने किया है. अक्षय कुमार इसमें लीड रोल निभा रहे हैं. और उनके साथ फिल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, ताप्सी पन्नू , कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे स्टार भी काम कर रहे हैं. इनमें से ज्यादातर कलाकार वैज्ञानिक के रोल में दिखेंगे क्योंकि ये 'मंगलयान' की कहानी बताएगी. 5 नवंबर, 2013 को इस सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया. ये 298 दिनों के सफर के बाद 24 सितंबर, 2014 को मार्स तक पहुंचा. इस मिशन की प्लानिंग में 6 महीने लगे. सैटेलाइट को 15 महीने के रिकॉर्ड टाइम में तैयार कर लिया गया. इसे बनाने में कुल खर्च 450 करोड़ रुपए बताया जाता है. ये दुनिया का सबसे सस्ता मार्स मिशन था.

'मिशन मंगल' की पूरी स्टारकास्ट.
#4. 'मेड इन चाइना'
फिल्म 'स्त्री' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद राजकुमार राव 'मेड इन इंडिया' ला रहे हैं. फिल्म के रायटर-डायरेक्टर मिखिल मुसाले हैं. फिल्म की कहानी गुजरात के एक स्ट्रगलिंग बिज़नसमैन की है. इस बिज़नसमैन का रोल राजकुमार राव करेंगे और उनकी पत्नी की भूमिका में मौनी रॉय होंगी, जो वैसे तो मुंबई की होती है मगर शादी के बाद अहमदाबाद आ जाती है. वो अपने पति (राजकुमार राव) को चाइना जाने के लिए मनाती है ताकि वो अपने बिज़नस में तरक्की कर सकें. अपनी वाइफ की बात मानकर राजकुमार राव चाइना जाते हैं. फिर वहां उनके साथ जो-जो घटता है वो आप फिल्म में देखेंगे. इस फिल्म की शूटिंग चल रही है.

एक बात तो है कि बॉलीवुड वाले किसी भी हालत में नेशनल हॉलीडेज़ वाला वीकेंड नहीं छोड़ना चाहते. तभी फिल्मों की भीड़ लगती है. वैसे बता दें कि ऊपर बताई फिल्मों में से दो फिल्में पेट्रियॉटिक हैं, एक आम आदमी की कहानी है और एक एक्शन ड्रामा है. माने टेबल पर हर वैरायटी परोसी जाएगी, अपने टेस्ट के मुताबिक चुनाव करें :).
Video: सही मायनों में मल्टी टैलेंटेड एक्टर जावेद जाफरी की लाइफ के दिलचस्प किस्से