The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ryan School Divyansh death case: Manish Sisodia to recommend CBI probe

दिल्ली सरकार करवा सकती है दिव्यांश मौत केस में CBI जांच

दिल्ली के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के टैंक में मिली थी दिव्यांश की लाश. प्राइवेट पार्ट पर लगी थी रूई.

Advertisement
pic
8 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 7 फ़रवरी 2016, 04:59 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
जो बाप, सफेद कागज पर कुछ आड़ा-टेढ़ा सा बना देखकर बेटे को शाबासी देकर खुद चहकने लगता था. अब वही बाप एक सफेद कागज पर मैप बनाकर इधर उधर भटक रहा है. कह रहा है, 'मेरे बेटे के साथ कुछ गलत हुआ है. ये देखो वो मैप, जहां वो मरा पड़ा हुआ था. मेरे बेटे को इंसाफ दो.'
कितना मुश्किल रहा होगा, उसके लिए ये कहना. या किसी के लिए ये सोचना. पर इससे ज्यादा फर्क ही किसे पड़ने वाला है. जैसे मौत के कई केस, वैसे ये भी. पर फिर भी खबर ये है कि दिव्यांश की मौत केस में केजरीवाल सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, 'दिव्यांश केस पर हम नजर बनाए हुए हैं. दिव्यांश के पापा ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल पर गंभीर आरोप लगाए हैं.' दिव्यांश के मम्मी-पापा बीते दिनों से जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं. दिव्यांश के पापा हेतराम मीणा ने कहा, 'अस्पताल में सबसे पहले हमने बच्चे का शव देखा था. जब मैं और मेरी वाइफ अस्पताल गए तो दिव्यांश का शव बिना कपड़ों के रखा था. दिव्यांश के गुप्तांग को कॉटन से ढका गया था.' बता दें दिव्यांश के मम्मी-पापा को यौन उत्पीड़न की आशंका है. जिसके बाद भेद खुल जाने के डर से किसी ने दिव्यांश की हत्या कर दी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांश के शरीर पर चोट के निशां नहीं पाए गए हैं. मौत की वजह डूबने से फेफड़ों में पानी भरना और सांस का रुकना बताया जा रहा है. पुलिस ने दिव्यांश के मम्मी-पापा की शिकायत पर स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. याद रहे कि 30 जनवरी को 6 साल के दिव्यांश की लाश स्कूल से सेप्टिक टैंक में मिली थी. घटना दिल्ली के वसंत कुंज के रेयान इंटनरेनशनल स्कूल की है.

ये कविता उस मां ने लिखी है, जिसने अपना बेटा खोया है

Advertisement

Advertisement

()