यूक्रेन पर जबर्दस्त सैन्य कार्रवाई कर रहे रूस के मीडिया पर साइबर अटैक हुआ है.खबर है कि रूसी न्यूज एजेंसी टास (TASS) की वेबसाइट को सोमवार, 28 फरवरी को हैक करलिया गया. हैकिंग के बाद टास की वेबसाइट पर रूस और इसके राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिनके खिलाफ कई मेसेज प्रसारित किए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर अटैक केवल TASS परनहीं हुआ. रूसी कोम्मरसैंट (Russian Kommersant) और इज़्वेस्टिआ (Izvestia) नाम कीन्यूज साइट्स भी हैक की गई हैं. बताया गया है कि सोमवार की दोपहर ये तीनों वेबसाइटडाउन रहीं. खबर के मुताबिक अज्ञात हैकरों ने इन पर एक मेसेज चलाया, जिसमें लिखा था,'प्रिय नागरिको, हम आपसे गुजारिश करते हैं कि इस पागलपन को बंद करें, अपने बेटों औरपतियों को मृत्यु की तरफ न धकेलें.' इसमें आगे कहा गया, 'पुतिन हमें झूठ बोलने केलिए मजबूर कर रहे हैं और हमें खतरे में डाल रहे हैं. हमें पूरी दुनिया से अलग-थलगकर दिया गया था, उन्होंने हमारा तेल और गैस खरीदना बंद कर दिया था. कुछ सालों मेंहम उत्तर कोरिया की तरह रहेंगे. इसमें हमारे लिए क्या रखा है? ये हमारी जंग नहींहै, कृपया इसे बंद करें. ये मेसेज डिलीट कर दिया जाएगा और हम में से कुछ लोगों कोनिकाल दिया जाएगा या जेल में डाल दिया जाएगा. लेकिन अब हम इसे बर्दाश्त नहीं करसकते हैं.' इस मेसेज के हस्ताक्षर में लिखा है, 'रूस के चिंतित पत्रकार'. #Anonymous is at war with Russia. Stay tuned. #OpRussia #StopRussia #OpKremlin#FreeUkraine pic.twitter.com/uUOSfadPz9— Anonymous (@YourAnonCentral) February 26, 2022 ब्रिटिश न्यूजपेपरवेबसाइट इंडिपेंडेंट के मुताबिक इस मेसेज में कुछ ग्राफिक्स भी लगाए गए थे, जिनमेंलिखा था, 'यूक्रेन में चार दिनों में 5,300 रूसी सैनिकों की मौत हुई है. ये पहलेचेचेन वॉर से भी अधिक है.' बीते सात दिनों में ये दूसरा मौका है जब किसी रूसीवेबसाइट को हैक किया गया है. इससे पहले रूसी सरकार द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीयटेलीविजन आउटलेट आरटी (RT), रूसी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट द क्रेमलिन और रक्षामंत्रालय की वेबसाइट कथित तौर पर साइबर हमले की शिकार हुई थी. यहां बता दें कियूक्रेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मिनिस्टर मिखाइलो फेदोरोव ने रूस को निशाना बनातेहुए साइबर हमले के लिए 'आईटी आर्मी' बनाने की घोषणा की थी. इसके बाद से ही रूस कीये वेबसाइट्स निशाने पर आई हैं. हालांकि ये हमले असल में कर कौन रहा है, ये फिलहालपूरी तरह साफ नहीं है. JUST IN: #Russian state TV channels have been hacked by#Anonymous to broadcast the truth about what happens in #Ukraine. #OpRussia#OpKremlin #FckPutin #StandWithUkriane pic.twitter.com/vBq8pQnjPc — Anonymous TV🇺🇦 (@YourAnonTV) February 26, 2022 हालांकि Anonymous नामक एक समूह ने ये घोषणाकी है कि उसने इन वेबसाइट्स को हैक किया है. समूह के हैकर्स का कहना है कि वेयूक्रेन पर रूसी कार्रवाई के विरोध में हैं और युद्ध तत्काल रोकने की मांग करतेहैं. उन्होंने कहा है कि जंग बंद न होने तक वे रूसी वेबसाइट्स को हैक करते रहेंगे.