यूक्रेन ने रूस पर दागे 144 ड्रोन, एक महिला की मौत, रूस ने बदले में क्या किया?
Russia Ukraine War News: यूक्रेन ने राजधानी मॉस्को समेत कई शहरों पर ड्रोन दागे हैं. इन हमलों में एक महिला की मौत होने की खबर सामने आई है.

यूक्रेन की तरफ से रूस पर बड़ा ड्रोन अटैक (Ukraine Drone attack on Russia) हुआ है. यूक्रेन ने राजधानी मॉस्को समेत कई शहरों पर ड्रोन दागे हैं. इन हमलों में एक महिला की मौत होने की खबर सामने आई है. यूक्रेन के इस हमले में कई रिहाइशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है. यूक्रेन की तरफ से रूस पर किए गए सबसे बड़े हमलों में एक माना जा रहा है. रूस ने भी इन हमलों पर पलटवार किया है.
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी अधिकारियों ने बताया कि 144 ड्रोन को मार गिराया गया. क्रेमलिन ने बताया कि मॉस्को के आसपास के इलाकों के पास 20 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया. जबकि बाकी इलाकों में 124 और ड्रोन को नष्ट किया गया. मॉस्को के गर्वनर के मुताबिक ड्रोन अटैक के बाद शहर में दो रिहायशी इमारतों में आग लग गई, जिससे इन इमारतों को खासा नुकसान पहुंचा है. गवर्नर ने आगे बताया कि हमले में एक 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई है. जबकि 43 लोगों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है. वहीं मॉस्को के पास स्थित तीन हवाई अड्डों- वनुकोवो, डोमोडेडोवो और जुकोवस्की को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: क्या ईरान के हथियारों से यूक्रेन में तबाही मची? रूस-ईरान साझेदारी की पूरी कहानी!
रूस ने किया पलटवारवहीं, रूस की तरफ से भी इन हमलों पर पलटवार किया गया है. रूस ने भी यूक्रेन पर 46 ड्रोन दागे हैं. हालांकि यूक्रेन के मुताबिक उसने इनमें से 38 ड्रोन को मार गिराया है. इससे पहले 31 अगस्त को भी यूक्रेन ने रूस के अलग-अलग इलाकों में तकरीबन 158 ड्रोन अटैक किए थे. हालांकि रूस की एयर डिफेंस ने लगभग सभी ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराया था. जबकि 26 अगस्त की सुबह-सुबह अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा अटैक हुआ. सुबह-सुबह एक ड्रोन 38 मंजिला रिहायशी इमारत ‘वोल्गा स्काई’ में आकर घुस गया. हमले में एक महिला समेत 4 लोग घायल हुए. हमले में बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
जबकि बीते हफ्ते रूस की तरफ से यूक्रेन के पोलतावा शहर मिसाइल अटैक हुआ था. इस हमले में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. रूस ने ये हमला खतरनाक इस्कंदर एम बैलिस्टिक मिसाइल से किया था.
वीडियो: नौकरी के नाम पर भारतीयों को जंग में शामिल होने के लिए मजबूर कर रहे रूस पर विदेश मंत्रालय सख्त

.webp?width=60)

