The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Russia Shot Down Ukraine F 16 Fighter Jet With Pilot NATO Scrambled Jets

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला, F-16 फाइटर प्लेन के पायलट को मार गिराया

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने 477 ड्रोन और 60 मिसाइलों के साथ हवाई हमला किया.

Advertisement
Russia Airstrike on Ukraine
रूस के एयर स्ट्राइक के बाद यूक्रेन के स्मिला शहर के एक इलाके की तस्वीर. (फोटो: AFP)
pic
रवि सुमन
29 जून 2025 (पब्लिश्ड: 09:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रूस ने यूक्रेन के एक F-16 सुपरसोनिक फाइटर जेट और उसके पायलट को मार गिराया. इस हमले को यूक्रेन पर रूस का अब तक का सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक (Russia Ukraine War) माना जा रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने 477 ड्रोन और 60 मिसाइलों के साथ हवाई हमला किया. उन्होंने बताया कि इन हमलों को निष्क्रिय करते वक्त F-16 जेट का पायलट मकस्यीम उस्तेमेंको की मौत हो गई.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जेलेंस्की ने कहा कि पायलट उस्तेमेंको ने सात हवाई टारगेट्स को नष्ट कर दिया. उन्होंने मृतक के परिवार और उनके साथियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. 

'पायलट ने सभी संभव तरीके अपनाए'

यूक्रेन की सेना ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा है,

Embed

जेलेंस्की ने पुतिन पर दबाव बनाने की अपील की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पुतिन पर दबाव बनाने की अपील की. उन्होंने लिखा,

Embed
Embed

यूक्रेन की वायु सेना के संचार प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि ये हमला उनके देश पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला था. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूस ने 211 ईरानी शाहेद ड्रोन्स छोड़े थे, यूक्रेन की सेना ने 225 हथियारों को इलेक्ट्रानिक तरीके से जाम कर नष्ट कर दिया.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने किया पुतिन के साथ खेल: US की खुफिया मदद से यूक्रेन ने लिखी ऑपरेशन स्पाइडवेब की स्क्रिप्ट!

NATO भी हरकत में आया

इस बीच ‘नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन’ (NATO) भी हरकत में आ गया है. रूस के इन हमलों के बाद NATO ने अपने फाइटर प्लेन उड़ाए. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस पर पोलैंड के ऑपरेशनल कमांड ने कहा है,

Embed

पोलैंड की सेना ने कहा है कि उन्होंने अपने देश की सीमाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से ये तैयारियां की हैं. उनका कहना है कि पोलैंड की सेना स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत जवाब देने को तैयार है.

वीडियो: तारीख: रूस-यूक्रेन जंग की असल वजह क्या है? यूक्रेन को रूस में क्यों मिलाना चाहते हैं पुतिन?

Advertisement

Advertisement

()