पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक हैं. तन-मन से भी फौलाद और इरादे तोलोहा है हीं. ऊपर से रूस का अमेरिका से 36 का आंकड़ा. इन सब विवादों का नया शिकारबनी है अमेरिकी कंपनी लिंक्डिन. लिंक्डिन की मोबाइल ऐप्लीकेशन को रूस ने बैन करदिया है. इस नए फरमान को लागू करवाने का आदेश रूसी सरकार की तरफ से एप्पल और गूगलको दे दिया गया है. दोनो कंपनियों ने इसकी पुष्टि कर दी है. कारण बड़ा साफ है.अमेरिका की कंपनी को रूसी लोगों का डेटा देश के बाहर जमा करने की इजाज़त नहींमिलेगी. लिंक्डिन की मालिक माइक्रोसॉफ्ट है. कंपनी के पास जो जानकारी पहले से है वोरूस को वापस मिलेगी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है मगर वेबसाइट और ऐप बंद होने सेअमेरिका की तीनो बड़ी कंपनियां गूगल, ऐपल और माइक्रोसॉफ्ट झटका खा गई हैं. तीनो काकहना है कि ये अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है. वैसे तीनो कंपनियों से पूछा जानाचाहिए कि लोगों की निजी इन्फॉर्मेशन को जिस तरह से बिना अनुमति के इस्तेमाल कियाजाता है वो जनता की आजादी पर हमला नहीं है. खैर, आप वो सब छोड़िए हमारे साथ पुतिनकी फाइट का ये मस्त वीडियो देखिए : https://www.youtube.com/watch?v=0lxMglj8LuM