जिंदगी के 84 वैलेंटाइंस डे देख चुके हैं रूपर्ट मर्डोक. हैं तो अमेरिका के. लेकिनदुनिया की मीडिया में बोलबाला है इनका. काहे नहीं होगा भैये, ऑस्ट्रेलिया न्यूजलिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. मीडिया मुगल का उर्फ नाम धारे हैं. इनकेकंट्रोल में 5 देशों के 120 अखबार हैं. इत्ता बता दिया है आगे समझदार हो अंदाजा लगालो. संपत्ति सवा 11 अरब डॉलर के आस पास है. उनकी शादी हो रही है. चौथी बार बंधने जारहे हैं दूल्हा बनेंगे. उनकी दुल्हन होंगी 57 साल की एक्ट्रेस मॉडल जेरी हॉल. जेरीकी पहली शादी है. इसके पहले वो रिलेशनशिप में थीं रॉक्सी म्यूजिक के सुपर स्टारब्रायन फेरी के साथ. दोनों के चार बच्चे भी हैं. 1999 में दोनों में कट्टी हो गई.अलग अलग रहने का फैसला कर लिया. खैर बीती बातों पर भूसा फेंको, सुनो आगे का किस्सा.1931 में पैदा हुए रूपर्ट अमेरिका की टीवी चैनल इंडस्ट्री फॉक्स के मालिक हैं. 21stCentury Fox कंपनी के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं. ये मान कर चलो कि अमेरिका की जमीनचाहे जिसकी हो, आसमान पर इन साहब का कब्जा है. पहली शादी हुई थी पैट्रिसिया बुकरसे, 1967 में डिवोर्स हो गया. दूसरी शादी जर्नलिस्ट एना टॉर्व से. ये चली 1999 तक.इस जोड़ी से तीन बच्चे हुए. तीसरी शादी बिजनेस वूमेन वेंडी डेंग से. 2013 को इसजोड़ी का भी दि एंड हो गया. दो बच्चे पीछे रह गए. रूपर्ट को उड़ती उड़ती अफवाहेंसुनाई दी थी. कि वेंडी का ब्रिटेन के एक्स पीएम टोनी ब्लेयर के साथ कुछ कुछ चल रहाथा. 2015 की गर्मियों में रूपर्ट और जेरी के रिश्ते में गर्माहट आई. दोनों कीमुलाकात रूपर्ट की एक बहन ने कराई थी. लॉस एंजिल्स में पिछले हफ्ते चल रहा थागोल्डेन ग्लोब अवार्ड. वहीं दोनों ने इंगेजमेंट कर ली. और रिश्ते का ऑफिशियल ऐलानहो गया. https://www.youtube.com/watch?v=Ykhel7udjpw