The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rupert Lowe british mp read testimonoes of pak based grooming gangs in uk

ब्रिटेन ग्रूमिंग गैंग कांड: रोते हुए सांसद ने सुनाई दरिंदगी की कहानी- 'कुत्ते से रेप कराया और फिर...'

British MP Rupert Lowe ने संसद में Pakistani Grooming Gangs का जिक्र कर कहा कि अब उन्हें एक्शन लेना होगा. अपने भाषण के दौरान उन्होंने कई पीड़िताओं के बयान पढ़े. इस दौरान वो खुद भी रो पड़े.

Advertisement
pic
3 जून 2026 (पब्लिश्ड: 11:43 AM IST)
Rupert Lowe british mp read testimonoes of pak based grooming gangs in uk
ब्रिटिश सांसद रुपर्ट लोवे संसद में पीड़ितों की आपबीती सुनाते हुए रो पड़े (PHOTO-Rupert Lowe, Reuters)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दुनिया अभी एपस्टीन फाइल्स की भयावहता को ही सोच कर परेशान थी. लेकिन एप्सटीन के बाद ब्रिटेन में एक मामला सामने आया है जहां हाई-प्रोफाइल लोगों ने कई नाबालिगों का यौन शोषण किया. ब्रिटेन में नाबालिगों का यौन शोषण करने वाले 'ग्रूमिंग गैंग्स' (Grooming Gangs) पर बोलते हुए ब्रिटिश सांसद रूपर्ट लोव भावुक हो गए. संसद में अपने भाषण के दौरान उन्होंने शोषण झेलने वाली पीड़ित लड़कियों के बयान पढ़े. ये बयान इतने भयावह थे कि सांसद रूपर्ट खुद उन्हें पढ़ते हुए रो पड़े.

उन्होंने बाकी सांसदों से अपील की कि इन बयानों को सुनें और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं. उन्होंने बताया कि बीते साल उनकी अध्यक्षता में हुई एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन में कम से कम 85 जगहों पर इस तरह के गैंग की शिकार बनीं यौन अपराध पीड़िताओं की पहचान हुई है. उनके मुताबिक इन यौन अपराधों में पाकिस्तानी पुरुषों के शामिल होने का एक खास पैटर्न सामने आया है. अपनी टिप्पणियों में, लो ने यौन शोषण रैकेट, हिंसा, डराने-धमकाने, नस्लीय भेदभाव और पुलिस के कथित दुर्व्यवहार के ऐसे ब्यौरे पढ़कर सुनाए जो बहुत ही भयावह हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि सरकारी अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी और बच्चों के घरों का स्टाफ उनकी सुरक्षा करने में बार-बार नाकाम रहे.

'शराब की बोतल को प्राइवेट पार्ट में डाल दिया'

अपने भाषण में सांसद रूपर्ट ने एक पीड़िता का बयान पढ़ा. पीड़िता ने इसमें अपने साथ हुई भयावहता को बताया था. बयान के मुताबिक पीड़िता ने कहा,

उस समय मैं सिर्फ 12 या 13 साल की थी. तब एक शख्स ने मेरा रेप किया. इतना ही नहीं, उसने मेरे प्राइवेट पार्ट में जैक डैनियल्स की खाली बोतल डाल दी. फिर उसका कांच अंदर ही टूट गया.

एक दूसरी पीड़िता ने बताया,

मेरी उम्र तब 13 साल थी. तीन सालों के दौरान लगभग 600-700 अलग-अलग लोगों ने मेरा रेप किया.

एक और पीड़िता ने बताया कि उन्हें पार्टियों के दौरान और भी अधिक हिंसा झेलनी पड़ती थी. उन्होंने बताया,

जब ईद की छुट्टियां शुरू होती थीं, तब हम पर जुल्म और बढ़ जाता था. तब अक्सर बड़ी-बड़ी पार्टियां होती थीं. इनमें शामिल लोग बहुत ही हिंसक होते थे. इन पार्टियों में कई लड़कियां होती थीं जिनके साथ रेप, यौन उत्पीड़न किया जाता था.

एक और गवाही में बताया गया कि उत्पीड़न के दौरान पीड़ित के ईसाई धर्म का भी मजाक उड़ाया गया. पीड़िता ने बताया, 

मैं एक ईसाई के तौर पर बड़ी हुई थी. मैं हमेशा अपना क्रॉस पहनती थी, क्योंकि वह मेरे लिए बहुत खास था. लेकिन, उन्होंने इसका इस्तेमाल मुझे मानसिक रूप से तोड़ने के लिए किया. वे कहते थे कि अब तुम्हारा भगवान कहां है? क्या तुम्हारे भगवान ने तुम्हें छोड़ दिया है?

रेप गैंग में कई पाकिस्तानी मूल के लोग शामिल

सांसद रूपर्ट जिन बयानों को पढ़ रहे थे, उन्हें बीते साल हुई एक स्वतंत्र इन्वेस्टिगेशन के दौरान जुटाया गया था. उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में हुई इस जांच में संगठित गैंग के जरिए नाबालिगों के शोषण की बात सामने आई थी. उन्होंने बताया कि ब्रिटेन के कम से कम 85 इलाकों में ऐसे 'रेप गैंग्स' एक्टिव हैं. इनमें से अधिकतर पाकिस्तानी मूल के लोग हैं जो इस तरह के गैंग चला रहे हैं. और ये कोई नया गैंग नहीं, बल्कि दशकों से एक्टिव है. उन्होंने कहा कि उनकी जांच में ये पता चला है कि इन अपराधों के पीछे सरकारी और जिम्मेदार विभागों की घोर लापरवाही भी कारण है. जबकि पाकिस्तानी पुरुषों का इसमें शामिल होना एक पैटर्न है जो बिल्कुल साफ दिखता है.

पुलिस वालों ने भी शोषण किया

नाबालिगों के साथ हुए इन अपराधों में सिर्फ गैंग्स ही नहीं बल्कि पुलिसवाले भी शामिल थे. उन्होंने एक पीड़िता का बयान पढ़ते हुए बताया कि उसके साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में कई बार रेप किया गया. यौन अपराधियों ने पीड़िताओं पर किसी तरह की दया नहीं दिखाई. 

उन्होंने एक पीड़िता के साथ जबरदस्ती कि जिससे उसके प्राइवेट पार्ट से खून आने लगा. स्थिति इतनी खराब थी कि वो ठीक से बैठ तक नहीं सकती थी. वो इतना डरी हुई थी कि उसने किसी तो सच नहीं बताया. उसने अस्पताल वालों से बस इतना कहा कि उसके ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था. इसके बाद अस्पताल वालों ने उसे कुछ दवाइयां देकर डिस्चार्ज कर दिया. ये अपराधी वहशी सोच के थे और उतने ही निर्दयी भी. उन्होंने खुद शोषण किया और एक पीड़िता का कुत्ते से रेप करवाया.  

इन बयानों को पढ़ने के बाद सांसद रूपर्ट ने अपने साथी सांसदों से अपील की, कि वो इस पर चुप रहने के बजाए कोई एक्शन लें. उन्होंने कहा, 

इस बिल्डिंग में मौजूद हम सभी लोगों की यह जिम्मेदारी है कि हम अब आखिरकार कार्रवाई करें. सिर्फ बातें न करें, बल्कि काम करें. हमारे रेप गैंग की जांच रिपोर्ट आने वाले दिनों में जारी कर दी जाएगी. यह ब्रिटेन को हमेशा के लिए बदल देगी.

क्या है पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग?

 पाकिस्तानी पुरुषों के उस ग्रुप को ग्रूमिंग गैंग कहा जाता है, जो ब्रिटेन की छोटी उम्र की लड़कियों का यौन शोषण करते थे. यह लोग लड़कियों को धमकाते थे, उनके साथ गैंगरेप करते थे. जब इस भयावह सेक्स रैकेट की जानकारी दुनिया के सामने आई तो हर कोई चौंक गया था. एक मामले में तो एक रात में 30-40 लोगों ने मिलकर एक लड़की के साथ रेप किया था. अलग-अलग रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ब्रिटेन में 1990 के दशक में अंत में ऐसे गिरोहों की शुरुआत हुई थी. 2010 के दशक में ऐसे गिरोहों की खूब चर्चा होने लगी थी. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक 1997 से 2013 तक ब्रिटेन के 'रॉदरहैम' शहर में लगभग 1,400 बच्चों का यौन शोषण किया गया था.

दिसंबर 2025 में खबर आई थी कि पाकिस्तान ने कथित तौर पर ब्रिटेन से कहा है कि वह ग्रूमिंग गैंग यानी यौन अपराधों के दोषियों को वापस लेने के लिए तैयार है, लेकिन इसके बदले ब्रिटेन उसके कुछ राजनीतिक विरोधियों को वापस सौंपना होगा. एक अमेरिकी आउटलेट, ड्रॉप साइट न्यूज ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी थी कि पाकिस्तान ने ब्रिटेन को प्रस्ताव दिया है कि वह कारी अब्दुल रऊफ और आदिल खान जैसे ग्रूमिंग गैंग के सदस्यों को वापस ले लेगा. लेकिन इसके बदले उसने बदले शर्त रखी कि पाकिस्तान पूर्व पीएम इमरान खान के विशेष सहायक शहजाद अकबर और पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी आदिल राजा को प्रत्यर्पित करे.

वीडियो: एपस्टीन फाइल्स में दिखे किंग चार्ल्स के छोटे भाई गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला?

Advertisement

Advertisement

()