The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rumours trigger panic buying of salt in west uttar pradesh

नमक ख़त्म होने की अफवाह, 400 रुपए तक बिक रहा है

इस खबर को शेयर करके अफवाह को फैलने से रोकें.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
पंडित असगर
11 नवंबर 2016 (Updated: 11 नवंबर 2016, 02:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
नमक. बेहद अहम चीज है. फिल्मों में भी बड़े डायलॉग सुनने को मिल जाएंगे. नमक हलाली न दिखाओ. ऐसा कहते भी लोग मिल जाएंगे. आजादी के लिए भी नमक का इस्तेमाल हुआ. गांधी जी ने डांडी यात्रा करके खुद ही नमक का इंतजाम कर लिया और अंग्रेजों को मुंह तोड़ जवाब मिला. अब जो हम आपको सचेत करने वाले हैं वो खबर नहीं बल्कि अफवाह है. और अफवाह पर जर्रा बराबर भी यकीन नहीं करना चाहिए, क्योंकि आपकी ज़रा सी लापरवाही इस अफवाह को तेजी से फैला सकती है. अफवाह ये है कि बाजार में नमक नहीं मिल रहा है. बड़े नोट बंद हो गए इस वजह से नमक 500 रुपए होने वाला है. इस चक्कर में नमक महंगा बिक रहा है. और इस अफवाह की वजह से नमक बाजार से खत्म होता जा रहा है. लोग घरों में भर ले रहे हैं.
ठीक रात 9.30 बजे वेस्ट यूपी के जिला अमरोहा के मेरे गांव सैद नगली से फोन आया. मैं ऑफिस से निकलने की तैयारी ही कर रहा था. बहन का फोन था. आवाज में उनकी एक डर था. और उस आवाज को मैं सुनके घबरा गया. खुदा खैर करे. पता नहीं क्या बात है. उन्होंने कहा असगर... गांव में नमक नहीं मिल रहा. कहां है तू? जल्दी से कुछ नमक खरीद ले. यहां बिलकुल नमक नहीं मिल रहा है. गांव में भगदड़ मची है लोग दुकानों की तरफ दौड़ लगा रहे हैं. पड़ोस और नमक 400 रुपये किलो भी नहीं मिल रहा है. ये खबर मुझे डराने वाली थी. मुझे ही क्या किसी को भी डरा सकती है.
जिला अमरोहा के गांव सैद नगली में परचून की दूकान पर नमक खरीदने को रात 9.30 बजे लगी भीड़.
जिला अमरोहा के गांव सैद नगली में परचून की दूकान पर नमक खरीदने को रात 9.30 बजे लगी भीड़.

लेकिन ठहरिये. और ज़रा सोचिये ऐसा कैसे संभव है कि अचानक से नमक ख़त्म हो जाए. न कहीं नमक की कमी है और न ही बनना बंद हुआ है. तो फिर काहे घबरा रहे हो. अगर इस घबराहट में नमक खरीद लोगे तो पक्का बाजार से नमक ख़त्म होने लगेगा. क्योंकि फालतू में ही आप घर में नमक भर बैठोगे. और फिर दुकानदार अपनी चांदी काट लेंगे. वो तो और नमक मंगा लेंगे. ये अफवाह कई जगह फैल रही है. आप इस अफवाह को फैलने से रोक सकते हैं. सबको बताएं कि कही कोई कमी नहीं हुई है नमक में. नमक बहुत है. घबराएं नहीं. इस चक्कर में आके महंगा नमक न खरीदें. इस अफवाह की सूचना मुझे यूपी के मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल में तो फैली ही है. बिहार में भी ऐसी अफवाह फैलने की खबर है. पुलिस ने गांव में दुकानें बंद कराकर इस अफवाह पर रोक लगाने की कोशिश की है.
ऐसी अफवाह साल 2013 में भी फैली थी. बिहार और बंगाल में लोगों ने नमक खरीद के घरों में रख लिया था.

Advertisement

Advertisement

()