बचपन में एक कहानी पढ़ी थी. जंगल का सीन. एक खरगोश नारियल के पेड़ के नीचे सोया था.ऊपर से एक नारियल उसके ऊपर गिरा और खरगोश चिल्लाते हुए भागने लगा कि‘भागो...भागो..आसमान गिरने वाला है.’ उसकी बात सुनकर बाकी जानवर भी साथ-साथ भागनेलगते हैं. बिना असली बात जाने. बिना कोई सवाल किए. अंत में सभी शेर के पास सेगुजरे. शेर ने पूछा, आसमान कहां गिरने वाला है? सामने वाला जानवर अपने पीछे की तरफइशारा करता है और यह सवाल पास होता हुआ खरगोश के पास पहुंच जाता है. खरगोश सबको पेड़के पास ले गया और फिर वहां नारियल गिरा हुआ देखकर सब अपना सर पीट लेते हैं. सोशलमीडिया बहुत फास्ट चीज है. इस प्लेटफॉर्म पर फैलने-फैलाने का काम यूं होता है किबड़े से बड़ा रायतेबाज भी शरमा जाए. महाभारत में यक्ष युधिष्ठिर से प्रश्न करते हैं-हवा से भी तेज क्या है? युधिष्ठिर कहते हैं, मन. कलियुग में जवाब बदल चुका है. यहांसबसे तेजी से अफवाह रफ्तार पकड़ती है. मन की गति से भी तेज. व्हाट्सएप पर एक फोटूवायरल हो रहा है. आजतक चैनल का स्क्रीनशॉट धड़ल्ले से शेयर हो रहा है. इसके अनुसार,मोदी अपने संबोधन में कह रहे हैं कि आज रात से पूरे भारत में शराब बंद हो जाएगी.असल कहानी ये है कि ये स्क्रीनशॉट फर्जी है और फ़ोटोशॉप से बदला हुआ है. जो फॉण्ट इसबदले हुए फोटू में यूज किया गया है, न्यूज़ चैनल ये फॉण्ट इस्तेमाल नहीं करते. ऐसानहीं है कि शराब बंद होना बुरा है लेकिन झूठ बोल के रामराज्य अवतरित करा देना कहांलिखा है मितरों. मतलब क्या लगता है तुमको? ऐसा करके कोई बड़ा अच्छा काम कर रहे हो.पिक्स्लर से तो हिंदी लिखी है तुमने. अलग ही पता चल रही है. छिछड़ी-छिछड़ी. पहले तोचलो ऐसी बातें मजाक में ठीक लगती थीं, माने पीएम भाषण देने को हुए और तुमने मजाक करदिया कि आज से दारू बंद पर. उन बेचारों का सोचो जिन्हें इस खबर से हार्ट अटैक आसकता है. और लोग इतने दुष्ट हैं कि इसको सचमुच की न्यूज बताकर चांपे पड़े हैं, येकौन सी होशियारी हुई मितरों?--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी अभिषेक ने की है.