नोट बैन होने से फैलीं ये सात अफवाहें, बिल्कुल यकीन न करें
अगर आपके शहर में भी कुछ ऐसा है तो बताएं. और अफवाहों को रोकने में सबकी मदद करें.
Advertisement

फोटो - thelallantop
नोट बंद हुए. ठीक था. भ्रष्टाचार पर चोट थी. काले धन पर नकेल थी. लेकिन बदइंतजामी सरकार की किरकिरी बनती जा रही है. लोगों को हो रही परेशानी सरकार के खिलाफ भड़का रही है. ऐसे में सोशल मीडिया पर भी खूब मजाक चल रहा है और अफवाहों का बाज़ार भी गरम है. जोक तो सेहत के लिए ठीक हैं लेकिन अफवाहें बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं. इसलिए समझदारी दिखाएं. जो हर काम में आप दिखाते हैं वही वाली समझदारी. और इन अफवाहों पर कतई ध्यान न दें. दूसरों को भी बताएं, ताकि कुछ बुरी खबर न आए. और नोट के लिए परेशान हो रहे लोगों की मदद करें. ये वक्त एक दूसरे का साथ देने का है.
1.
मेरे पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज और वो मैसेज कई ग्रुप में आया. मैसेज में लिखा है कि जिनके घर में शादी है. वे शादी के कार्ड पर अपने एरिया के डीसीपी से मुहर लगवाकर RBI से 5 लाख रुपये निकाल सकते हैं. यह अफवाह इस हद तक फैली कि पुलिस अफसरों को लोग कॉल कर करके पैसों की बात करने लगे. जब हमने पता किया तो जानकारी मिली ये कोरी अफवाह है. तो प्लीज इस मैसेज को फैलने से रोकें. वो इसलिए कि RBI किसी को पैसा नहीं देता. वो तो बाकी बैंको पर कंट्रोल करता है. बेवक़ूफ़ न बनो.
व्हाट्स एप पर आया मैसेज
2. शनिवार की रात हमने आपको नमक ख़त्म होने की अफवाह के बारे में आगाह किया था. लेकिन ये अफवाह बेहद खतरनाक तरीके से फैली. और कई जगह से मुझे लड़ाई झगड़ों की भी खबर मिली की नमक के लिए दुकानदार से लड़ाई हो गई. अफवाह ये थी कि नोट बंद होने की वजह से देश में नमक की कमी हो गई है. सरकार इमर्जेंसी लगाने वाली है. और नमक 400 से 500 रुपये किलो होने वाला है. लोग बोरों में भर-भरकर नमक ले जाने लगे. जैसे वो अब पूरे साल सिर्फ नमक ही खाएंगे.
3. नमक ही नहीं कुछ जगह से अफवाह फैली की चीनी के रेट ज्यादा होने वाले हैं. लोग काले धन को सफ़ेद करने के लिए चीनी खरीद रहे हैं. इस वजह से चीनी 200 रुपये होने वाली है. तो भाई लोगों चीनी भी कम नहीं होने वाली है. महंगा सामान खरीदकर दुकानदारों का फायदा न कराएं. कोई सामान महंगा दे रहा है तो पुलिस को इन्फॉर्म करें. अपना नुकसान न करें.
4. व्हाट्सएप पर एक अफवाह वायरल हुई. लोगों के हाथ में 2000 का नोट आया. लोगों ने उसमें नुक्ता चीनी कर डाली. कहा कि नोट में टाइपिंग एरर है. दो हजार रुपये को दोन हजार रुपया लिखा गया है. और कुछ ट्रांसलेशन साइट्स में 2 का कोंकणी में उच्चारण 'दोनि' बताने से इस अफवाह को और जोर मिला. और हां मैं आपको उर्दू में पढ़कर बता रहा हूं कि उर्दू में भी दो हजार रुपये ही लिखा है 'दो बाजार रुपये' नहीं लिखा है. आपके दो हजार के नोट में कोई एरर नहीं है. इसलिए घबराइए मत.
5. 2000 के नोट में नैनो GPS चिप लगी है. इससे नोट का पता रहेगा कि कहां है. तो भाई लोगों घबराने की बात नहीं है. ऐसा कोई फीचर नोट में नहीं है. वो नोट है कोई हवाई जहाज या डिवाइस नहीं.
6. छोटे नोट बैन नहीं होने वाले हैं. इस वक्त आपके वही नोट काम के हैं. इसलिए उन्हें ठिकाने मत लगाओ. अभी मार्केट में नोट कम हैं. इसलिए उन्हीं से काम चलाकर. मदद करें. इस बात पर भी यकीन करना बेवकूफी है कि छोटे नोट भी बंद होने वाले हैं.
7. एक और बात. नोट बैन हुए पीएम मोदी के फॉलोवर्स घट गए. ये बात भी खूब उड़ी. हां ये सच ही कि पीएम मोदी के फॉलोवर्स कम हुए हैं. लेकिन नोट बैन होने का संबंध बिल्कुल भी नहीं है. क्योंकि ट्विटर पर फॉलोवर्स हर यूजर के कम हुए हैं. क्योंकि ट्विटर सारे स्पैम अकाउंट डिलीट कर रहा है, जिसमें इन लोगों के अकाउंट डिलीट किए जा रहे हैं. जो काफी वक्त से एक्टिव नहीं हैं.
अब भी कुछ और समझाना पड़ेगा. या समझ गए. जिस तरह घर के किसी प्रोग्राम में अक्लमंद बनते हो, वैसी ही अक्लमंदी दिखाने का वक्त है. और घबराएं बिल्कुल नहीं. फैसला बड़ा है तो थोड़ी बहुत परेशानी तो आएगी ही.
नमक ख़त्म होने की अफवाह, 400 रुपए तक बिक रहा है

.webp?width=60)