केरल में लेफ्ट वाले फैलते जा रहे हैं. केरल के कन्नूर जिले में मंगलवार को RSSवर्कर पर हुए हमले के आरोप लेफ्ट वर्कर्स पर हैं. मंगलवार को आरएसएस वर्कर के बीजूपर चाकू और तलवारों से जानलेवा हमला किया गया. हमले का आरोप सीपीआई (M) केकार्यकर्ताओं पर है. और ये दिल को डरा देने वाली हमला मासूम स्कूली बच्चों के सामनेहुआ. RSS वर्कर बीजू ऑटो रिक्शा चलाता है. स्कूली बच्चों को स्कूल से घर, घर सेस्कूल ले जाता है. मंगलवार सुबह भी वो यही काम कर रहा था. तभी 6 बदमाश आए और बीजूको ऑटो से निकालकर खींच लिया. मासूम बच्चे देखते रहे. बदमाश ऑटो वाले बीजू पर चाकूऔर तलवारों से हमला करते रहे. जब बीजू बुरी तरह से घायल हो गया तो उसे वहीं सड़क परघायल छोड़कर भाग गए. लोग आए तो बीजू को अस्पताल पहुंचाया. केस की जांच कर रहे पुलिसअधिकारी ने कहा, 'हमने आरोपियों की पहचान कर ली है. आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कीजा रही है.' दोनों संगठनों के बीच माहौल न बिगड़े इसलिए पुलिस सुरक्षा बरत रही है.बीजू ने पुलिस में बयान दर्ज करा दिया है. दो सीपीआई (M) के कार्यकर्ताओं की पहचानकर ली है. याद रहे पिछले महीने इसी जिले में एक RSS वर्कर की हत्या कर दी थी. तब भीहत्या का आरोप सीपीआई (M) के कार्यकर्ताओं पर ही था. RSS वर्कर सुजीत को उसके घरवालों के सामने चाकुओं से गोद-गोद कर मार डाला गया था.